प्राचीन कुंज पर अवैध कब्जा कर हो रहा निर्माण

महंत के विरोध करने पर अभद्रता हवाई फायरिग कर फैलाई दहशत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:59 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:59 AM (IST)
प्राचीन कुंज पर अवैध कब्जा कर हो रहा निर्माण
प्राचीन कुंज पर अवैध कब्जा कर हो रहा निर्माण

संवाद सहयोगी, वृंदावन: पुराना बजाजा स्थित प्राचीन पड़ौनावाली कुंज में किरायेदार द्वारा महंत की बगैर अनुमति अवैध कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महंत ने पुलिस की मदद ली और कार्य को रुकवा दिया। लेकिन महंत का आरोप है कि अवैध निर्माण करवा रहे लोग अब उनके साथ आए दिन अभद्रता कर रहे हैं, एक दिन तो उन्हें धमकाने के लिए हवाई फायरिग तक की गई। पीड़ित महंत ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिकायत की है।

बांकेबिहारी मंदिर मार्ग स्थित गिरधारी मंदिर में सोमवार को पत्रकारवार्ता में महंत नवलकिशोरदास ने अपनी कुंज में किराएदार पिता, पुत्रों पर कुंज पर बिना उनकी अनुमति के कब्जा करने की नीयत से निर्माण कराने का आरोप लगाया है। महंत का आरोप है, किराएदार निर्माण करा रहे हैं। इसकी 12 अगस्त को यूपी 112 नंबर पर शिकायत की थी। पुलिस ने निर्माण रुकवाया। महंत ने विद्युत विभाग में भी प्रार्थनापत्र देकर आरोपितों के विद्युत संयोजन न देने की अपील की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार से जब मामले में जानकारी की, तो बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संतों ने किया पूजा विधि प्रमाण संग्रह ग्रंथ का विमोचन

संवाद सहयोगी, वृंदावन: आचार्य राजेश पांडे द्वारा सनातन संस्कृति पर आधारित पूजा विधि प्रमाण संग्रह संकलित ग्रंथ का विमोचन सोमवार को संत, महंतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया। सनातनधर्मी इस ग्रंथ के द्वारा सनातन संस्कृति की पूजा पद्धति के बारे में बारीकी के साथ जानकारी कर सकें।

रमणरेती क्षेत्र स्थित ब्रजबिहार आश्रम में सोमवार को संत गोविदानंद तीर्थ, स्वामी महेशानंद सरस्वती, महंत बाबा बलरामदास, आचार्य रामकृपाल त्रिपाठी, भागवताचार्य कृष्णचंद्र ठाकरु, आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने आचार्य राजेश पांडे द्वारा संकलित इस ग्रंथ का विमोचन किया। संचालन धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने किया। स्वामी महेश्वरानंद, आचार्य विष्णु कांत शास्त्री, महंत मोहिनी बिहारी शरण, श्रीदास प्रजापति, आचार्य विनोद, विजय मिश्र, स्वामी सत्यमित्रानंद, राममूर्ति अग्निहोत्री, आचार्य राम सुदर्शन मिश्रा, अश्विनी मिश्र, शरद मठौलिया, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी