डीएम-एसएसपी ने देखी जन्मभूमि और शाही मस्जिद की सुरक्षा

अखिल भारत हिदू महासभा के शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक करने के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:35 AM (IST)
डीएम-एसएसपी ने देखी जन्मभूमि और शाही मस्जिद की सुरक्षा
डीएम-एसएसपी ने देखी जन्मभूमि और शाही मस्जिद की सुरक्षा

जागरण संवाददाता, मथुरा: अखिल भारत हिदू महासभा के शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक करने के एलान को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। शनिवार को डीएम एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान आसपास के क्षेत्र में भ्रमण किया। प्रशासन ने कहा धार्मिक स्थल पर किसी को नया कार्य करने की कोई मंजूरी नहीं दी गई है और न ही ऐसा करने की किसी को कोई अनुमति प्रदान की जाएगी।

अखिल भारत हिदू महासभा ने छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक करने का एलान किया था। इंटरनेट मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर दोपहर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह पहुंचे। दोनों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था को जायजा लिया और इनके आसपास के क्षेत्र में भ्रमण किया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी भी फोर्स के साथ रहे। दोनों आला अधिकारियों ने कहा, छह दिसंबर को लेकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनको जानकारी मिली है। इसमें धार्मिक स्थल पर नए कार्य की मंजूरी मांगने की बात कही जा रही है। वह गलत है। प्रशासन से किसी ने कोई मंजूरी नहीं मांगी है। न ही प्रशासन धार्मिक स्थल पर किसी को भी नया कार्य करने की मंजूरी प्रदान करेगा। उन्होंने बताया, जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया, धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश भी करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इधर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, छह दिसंबर को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। खुफिया तंत्र सक्रिय है। जो भी क्षेत्र में गतिविधियां चल रही हैं, उनकी लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी