बांकेबिहारी के चरण दर्शन से वंचित रहेंगे भक्त

मंदिर के इतिहास में कोरोना के चलते लगातार दूसरी साल भक्त आराध्य के चरण दर्शन से वंचित रह जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:03 AM (IST)
बांकेबिहारी के चरण दर्शन से वंचित रहेंगे भक्त
बांकेबिहारी के चरण दर्शन से वंचित रहेंगे भक्त

संवाद सहयोगी, वृंदावन: अक्षय तृतीया पर आज ठा. बांकेबिहारी चरण दर्शन देंगे, लेकिन भक्तों को आराध्य के चरण दर्शन के विलक्षण पलों का साक्षी बनने का मौका एक बार फिर नहीं मिलेगा। मंदिर के इतिहास में कोरोना के चलते लगातार दूसरी साल भक्त आराध्य के चरण दर्शन से वंचित रह जाएंगे। पिछले साल भी लाकडाउन लगा हुआ था, तो इस बार भी कोरोना क‌र्फ्यू के चलते मंदिर में भक्तों को एंट्री प्रतिबंधित है। सालभर में एक ही दिन आराध्य के चरण दर्शन के लिए बांकेबिहारी के भक्त सालभर तक इंतजार करते हैं। अक्षय तृतीया पर लाखों श्रद्धालु आराध्य के चरण दर्शन को देश दुनिया से दौड़े चले आते हैं।

अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी मंदिरों में ठाकुरजी चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देंगे। ठाकुरजी के सर्वांग दर्शन के लिए देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालते थे। लेकिन लगातार दो साल से कोरोना क‌र्फ्यू का समय होने के कारण भक्तों को दर्शन सुलभ नहीं हो पा रहे। जबकि मंदिरों में अक्षय तृतीया का उत्सव परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा। इसके लिए सेवायतों ने मंदिरों में तैयारियां कर ली हैं और ठाकुरजी को चंदन लेपन व चरणों में अर्पित करने के लिए चंदन के गोले भी तैयार कर लिए हैं।

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कोरोना क‌र्फ्यू में भक्तों को आराध्य के चरण दर्शन नहीं होंगे। लेकिन मंदिर में परंपरागत तरीके से पर्व मनाया जाएगा। सुबह ठाकुरजी सुनहरा श्रृंगार कर चरण दर्शन देंगे, तो सेवायत उनके चरणों में सवा किलो का चंदन गोला अर्पित करेंगे। शाम को ठाकुरजी चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देंगे। ठाकुरजी को भोग में सत्तू विशेष रूप से परोसा जाएगा। चंदन और सत्तू के लड्डू का प्रसाद भक्तों को बाद में बांटा जाएगा। सप्तदेवालयों समेत सभी मंदिरों में होंगे दर्शन: अक्षय तृतीया पर सप्तदेवालयों में शामिल मदनमोहन, गोविददेव, गोपीनाथ, राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर, गोकुलानंद समेत शहर के सभी मंदिरों में ठाकुरजी चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देंगे। मंदिरों में भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

chat bot
आपका साथी