51 हजार दीपों से जगमगाएंगे यमुना के 25 घाट

देव दीपावली पर पहली बार हो रहा मथुरा में आयोजन, डीएम ने अधिकारियों की बुलाई बैठक, दिए निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:45 PM (IST)
51 हजार दीपों से जगमगाएंगे यमुना के 25 घाट
51 हजार दीपों से जगमगाएंगे यमुना के 25 घाट

मथुरा, जासं: काशी की तरह पहली बार मथुरा में यमुना के घाटों पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। 51 हजार दीप यमुना के घाटों पर एक साथ जलाएं जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर को यमुना के 25 घाटों पर दीपदान करने की तैयारियां शुक्रवार की सुबह तक पूरी हो जाएंगी।

डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने बुलाई अधिकारियों की बैठक में आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एडीएम फाइनेंस रवींद्र ¨सह ने बताया कि नगर निगम, सिविल डिफेंस, विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सहयोग लिया जा रहा है। सभी घाटों पर लाइ¨टग की व्यवस्था की गई है। दीपक जलाने के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने परिजनों के साथ बुलाए गए हैं। जो दीप जलाने में सहयोग करेंगे। सिविल डिफेंस व्यवस्था संभालने का काम करेगा। नगर निगम दस नाव यमुना में तैनात कराएगा। एक नाव पर सायरन रखा जाएगा। उसके बजते ही शाम छह बजे एक साथ 51 हजार दीप जलाएं जाएंगे। शुक्रवार को तीन बजे के बाद घाटों की तरफ जाने वाले मार्गों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। आठ बजे के बाद ही इनको प्रवेश दिया जाएगा। देव दीपोत्सव समिति ने भी घाटों पर दीपक जलाने की दायित्व लिया है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ¨सह, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याणदास अग्रवाल, पार्षद मीरा मित्तल, रामदास चतुर्वेदी, देव दीपोत्सव समिति के गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, ब्रजेन्द्र नागर, विजय बहादुर ¨सह, राजेन्द्र ¨सह होरा, नवीन गर्ग, पंकज शर्मा, विवेक उपाध्याय, तीर्थ पुरोहित महासंघ के अजय चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज, महेंद्र दत्त आचार्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी