गांव के बाद अब शहर में डेंगू की दस्तक, मनोहरपुरा पहुंची टीम

मनोहरपुरा समेत जिले में मिले डेंगू के 14 मरीज 18 मरीज हुए स्वस्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:27 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:27 AM (IST)
गांव के बाद अब शहर में डेंगू की 
दस्तक, मनोहरपुरा पहुंची टीम
गांव के बाद अब शहर में डेंगू की दस्तक, मनोहरपुरा पहुंची टीम

जागरण संवाददाता, मथुरा: लाख कोशिशों के बाद भी डेंगू की रोकथाम नहीं हो पा रही है। बढ़ते बुखार के कारण घर-घर चारपाई बिछी है। अभी तक डेंगू मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में ही मिल रहे थे, लेकिन अब शहर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर के बाद अब मनोहरपुरा में भी डेंगू मरीज मिला है। अब जिले डेंगू मरीजों की संख्या 440 पर पहुंच गई है, जिनमें से 420 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

शुक्रवार को मनोहरपुरा के घर-घर में बुखार के मरीजों के होने की शिकायत आइसीसीसी में दर्ज हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मनोहरपुरा पहुंची। जहां घर-घर का सर्वे शुरू किया गया। बुखार से पीड़ित लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। यहां कई लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनमें से कुछ के गंभीर होने की बात कही जा रही है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में ही बुखार का प्रकोप फैला हुआ था। अब ईशापुर के बाद मनोहरपुरा में बुखार फैलने की वजह से ब्रजवासियों में खौफ पैदा होता जा रहा है। वह किसी भी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। अधिक थकान होने पर भी वह सीधे चिकित्सक के यहां दवा लेने पहुंच रहे हैं। जिससे लैब और चिकित्सकों के यहां भीड़ अधिक जुट रही है। नोडल अधिकारी डा. भूदेव ने बताया कि जिले के अल-अलग गांव में 14 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 440 हो गई है। शुक्रवार को 18 डेंगू मरीज अलग-अलग हास्पिटल से डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 420 हो गई है। सांसद ने संयुक्त अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

मथुरा: शुक्रवार को सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन के आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट पीएम केयर फंड से तैयार हुआ है। उद्घाटन के दौरान विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटा गया। डीएम नवनीत सिंह चहल और सीएमओ डा. रचना गुप्ता भी मौजूद रहीं। डीएम ने सांसद को बताया कि अस्पताल में ओपीडी चालू हो गई है। कोविड-19 के लिए आक्सीजन की सप्लाई निश्शुल्क की जा रही है। सांसद ने कालीदह का औचक निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी