छाए बादल, गिरा पारा और बढ़ी ठंड

न्यूनतम 14 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान किया रिकार्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:00 AM (IST)
छाए बादल, गिरा पारा और बढ़ी ठंड
छाए बादल, गिरा पारा और बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, मथुरा : मौसम ने बुधवार सुबह बदलाव देखा। भोर होने के साथ ही बादल छा गए। पूरे दिन सूर्य बादलों के पीछे छिपा रहा। धुंध भी छाई रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नीचे खिसक कर 25 डिग्री सेल्सियस पर आकर ठहर गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से मंद-मंद बयार भी चलने लगी। इसमें ठंडक का महसूस की गई।

दिसंबर महीने के पहले दिन ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने के संकेत दे दिए। सुबह से लेकर शाम तक सूर्य बादलों के पीछे छिपा रहा। वातावरण में भी दिन भर धुंध छाई रही। हवाओं में भी मामूली ठंडक थी। इसके साथ ही सर्द मौसम की शुरूआत हो गई। लोगों ने सर्द मौसम की मार से बचने को बदन पर गर्म कपड़ों को निकाल लिया। लोगों एक-दूसरे से आज ठंड अधिक होने की भी जिक्र करते रहे। कृषि शोध केंद्र राया के मौसम विभाग प्रभारी राजेश यादव ने बताया, दो दिन पहले अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन मौसम के बदलाव होने के साथ ही तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई, लेकिन न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 14 डिग्री सेल्सियस मापा गया। उनका कहना है, अब तापमान में गिरावट आने का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले समय में तापमान में अभी और गिरावट आएगी। पिछले साल न्यूनतम तापमान तीन-चार डिग्री और अधिकतम नौ-दस डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया था। बादलों के छाने से वर्षा होने की संभावना से भी मौसम के जानकार इंकार नहीं कर रहे हैं। इधर, धुंध छाए रहने से यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति में भी कमी देखी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहने से यातायात प्रभावित रहा। कई बार जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन धीमी गति से चले। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया, मौसम फिलहाल रबी की मुख्य फसल गेहूं और सरसों के लिए अनुकूल नहीं है, लेकिन एक-दो दिन बाद साफ होते ही मौसम भी फसलों के अनुकूल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी