खेरट में पशुपालक बनाया बंधक चार जानवर ले गए बदमाश

ग्रामीणों ने शक के आधार पर पड़ोसी गांव के एक युवक को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:29 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:29 AM (IST)
खेरट में पशुपालक बनाया बंधक 
चार जानवर ले गए बदमाश
खेरट में पशुपालक बनाया बंधक चार जानवर ले गए बदमाश

संवाद सूत्र, (मथुरा)फरह : थाना क्षेत्र के खेरटगांव में बुधवार रात को आधा दर्जन बदमाशों ने एक ग्रामीण के बाड़े पर धावा बोल दिया। पशुपालक को बंधक बना लिया और उसकी चार भैंस खोल कर ले गए। ग्रामीणों ने शक के आधार पर पड़ोसी गांव के एक युवक को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

गांव खेरट निवासी मोहन सिंह का बाड़ा गांव के बहार है। आधी रात को आधा दर्जन बदमाश मोहन सिंह के बाड़े में घुस आए। उसकी पांच भैंस खोल कर ले जाने लगे। इसी दौरान मोहन सिंह की आंख खुल गई। उसने बदमाशों का विरोध किया किया। बदमाशों ने मोहन सिंह के साथ मारपीट की और उसके हाथ पैर बांधकर बाडे़ में ही छोड़ दिया। बदमाश उसकी पांच भैंस खोल कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मोहन सिंह ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने आकर मोहन सिंह के हाथ पैर खोले और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के जंगल में जानवर और बदमाशों की तलाश की। एक भैंस मिल गई, जबकि चार भैंस बदमाश ले जाने में सफल हो गए। शक के आधार पर ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव गढ़ाया के रहने वाले एक युवक को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया है। मोहन सिंह के भाई कल्याण सिंह ने गांव गढ़ाया निवासी छोटे लाल और अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना था, छोटेलाल के साथ तीन लोगों को ग्रामीणों ने उसके भाई की भैंस ले जाते हुए देखा है। इंस्पेक्टर रमेश प्रताप भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी