डिवाइडर से टकराया कैंटर, चालक घायल

थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 83 के समीप कैंटर के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Dec 2020 06:08 AM (IST) Updated:Thu, 10 Dec 2020 06:08 AM (IST)
डिवाइडर से टकराया कैंटर, चालक घायल
डिवाइडर से टकराया कैंटर, चालक घायल

संसू, सुरीर(मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रहा कैंटर चालक आगे चल रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया। कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

फरीदाबाद निवासी चालक घनश्याम फरीदाबाद से कैंटर में माल लेकर यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा के लिए जा रहा था। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 83 के समीप कैंटर के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कैंटर चालक ने ट्रक से बचाने का प्रयास किया। टैंकर डिवाडर से टकरा गया। हादसे में चालक घनश्याम घायल हो गया। पुलिस और एक्सप्रेस वे के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद चालक को भेज दिया। क्षतिग्रस्त कैंटर को मांट टोल पर खड़ा करा दिया गया है।

ट्रैक्टर से गिरी महिला, मौत

संवाद सूत्र, सौंख : बुधवार को कस्बा सौंख से दावत खाकर अपने गांव लोरिहापट्टी लौट रही एक महिला ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई। स्वजन उपचार के लिए ले गए, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बुधवार को गांव लोरियापट्टी निवासी मुन्नी देवी अपने गांव से दावत खाने बस स्टैंड सौंख स्थित मैरिज होम में आई थीं। दोपहर को वह ट्रैक्टर से घर लौट रही थीं, तभी सौंख - मथुरा तिराहे के पास मुन्नी देवी ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गईं। ट्रैक्टर का पहिया महिला के पेट के ऊपर से निकल गया। स्वजन अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी