हेल्प डेस्क पर काल करें, बेटियों को सुरक्षा देगी पुलिस

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:52 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:52 AM (IST)
हेल्प डेस्क पर काल करें, बेटियों को सुरक्षा देगी पुलिस
हेल्प डेस्क पर काल करें, बेटियों को सुरक्षा देगी पुलिस

जेएनएन, मथुरा : मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस थानों में हेल्प डेस्क खोली गई। गोविद नगर थाने में खोली हेल्प डेस्क का उद्घाटन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया।

थाना जमुनापार में मुख्य अतिथि एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। थाना जमुनापार के गांव सिहोरा, हयातपुर, मावली, लोहवन, अजयनगर, गोपालपुर, लक्ष्मीनगर आदि गांव की महिलाओं ने भाग लिया। माउंट हिल एकेडमी, बीजीबी स्कूल की छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं ने नारी सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी से प्रश्न किए। गांव मावली की महिलाओं दुकानों पर गांजा की बिक्री होने पर प्रश्न किया। चौराहों पर होने वाले जुआ को बंद कराने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह, एसआइ संजीव कुमार, शिव कुमार शर्मा, केपी सिंह मौजूद रहे। चौमुहां स्थित सीएसआरवी विद्या आश्रम सीनियर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय चेयरमैन डॉ. गिर्राज सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। कोसीकलां में हिदू इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में सीओ जगदीश कालीरमन ने बेटियों को हेल्प डेस्क से मदद मिलेग। श्री ब्रज बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. यशपाल सिंह के सानिध्य में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन शीर्षक पर वेबिनार हुई। मथुरा : संस्कृति विश्वविद्यालय में वेबिनार में मुख्य वक्ता रुचि चौधरी ने युवतियों को सुरक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा दी। सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को भी बताया। छात्राओं और शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। वेबिनार का आयोजन संस्कृति स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड कामर्स के एसोसिएट प्रोफेसर रिजवान आलम ने किया।

chat bot
आपका साथी