ब्रज तीर्थ है, इसका विभाजन संस्कृति के विरुद्ध

पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा है कि ब्रज के केंद्र स्थल ह्दय स्थल भगव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:08 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:08 AM (IST)
ब्रज तीर्थ है, इसका विभाजन संस्कृति के विरुद्ध
ब्रज तीर्थ है, इसका विभाजन संस्कृति के विरुद्ध

संवाद सहयोगी, मथुरा : पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा है कि ब्रज के केंद्र स्थल, ह्दय स्थल भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पर हाल ही में एक ऐसा क्रूर प्रहार हुआ है। जिसकी पृष्ठ भूमि में न कोई सैद्धांतिक आधार है और न तार्किक आधार। भगवान श्रीराधा कृष्ण की लीला भूमि मथुरा आदिकालीन तीर्थ है। तीर्थ थी और तीर्थ रहेगी। इसका विभाजन धर्म, संस्कृति, इतिहास के विरुद्ध है। मथुरा को केवल 22 वार्ड में तीर्थ स्थल घोषित करना गलत है।

उत्तर प्रदेश में ही नहीं भारत में भी जो तीर्थस्थल हैं, वह तीर्थस्थल हैं। तीर्थस्थलों की घोषणा नहीं की जाती है। तीर्थस्थलों पर दी जाने वाली सुविधाओं की घोषणा की जाती है। जन्माष्टमी, होली आदि पर लाखों तीर्थ यात्रियों के आवागमन के लिए साधन, दर्शन के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। पेयजल, जन सुविधा विकसित होनी चाहिए, लेकिन योगी सरकार के अधिकारियों ने किस उद्देश्य से तीर्थस्थल मथुरा को 22 वार्डों में सीमित कर दिया है। मांस, मदिरा की बिक्री रोकने का यदि उद्देश्य था तो वह संपूर्ण ब्रज के लिए होना चाहिए था। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दो मंत्री, दो विधायक, सांसद से चर्चा करना उचित नहीं समझा। सभी पार्टी अनुशासन की मर्यादा में मौन हैं। पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने वेदना के साथ प्रश्न किया है कि क्या अयोध्या, काशी या उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थों को कुछ वार्डों तक सीमित, विभाजित, संकुचित किया जा सकता है। जलभराव के कारण लोग परेशान: मीनानगर कालोनी में खड़ंजा व नाली निर्माण न होने से लोग परेशान हैं। मार्ग में जलभराव रहता है और नालियों का पानी मार्ग पर बहता है। लोगों ने डीएम से इस संबंध में शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।

गांव बरहाना के अंतर्गत आने वाली मीनानगर कालोनी में समस्याओं का अंबार है। करन चौधरी के मकान से बीरबल के मकान तक का मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है, इस करण जलभराव रहता है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। जलभराव के कारण गंदगी रहती है।

chat bot
आपका साथी