चुनावी साल में युवाओं पर भरोसा करेगी भाजपा

संगठन महामंत्री ने युवाओं को आगे बढ़ाने का बैठक में दिया मंत्र सरकार की योजना और कोविड कार्य को जनता तक पहुंचाने का आह्वान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:29 AM (IST)
चुनावी साल में युवाओं पर भरोसा करेगी भाजपा
चुनावी साल में युवाओं पर भरोसा करेगी भाजपा

संवाद सहयोगी, वृंदावन: अगले साल चुनाव वैतरणी पार करने को भाजपा की निगाह अपने युवा कार्यकर्ताओं पर टिक गई है। भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। मंडल व बूथ स्तर पर पर पार्टी को मजबूत करने की इन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी।

केशवधाम में शनिवार को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों से बूथ से लेकर मंडल स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के जरिए मिशन 2022 को फतह किया जा सकेगा। युवाओं को रैलियों, संगठन के कार्यों में आगे रखने वाली पार्टी ने अब उनकी मजबूती को कुछ नए संकल्प लिए हैं। इसके तहत मंडल और बूथ स्तर पर काम कर रहे युवाओं को मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री ने इसके लिए संगठन के फंड का इस्तेमाल करने के पदाधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश संगठन मंत्री ने आह्वान किया कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मजबूत बनाना है। इनमें शामिल जोशीले कार्यकर्ताओं को संगठन में ऊपर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी है। ये युवा हमारा परिवार है और भविष्य में संगठन की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी। कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। प्रतिव्यक्ति आय में भी इजाफा हुआ है। महिला सुरक्षा और किसान हित के प्रदेश सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कोरोना काल में जिस तरह प्रदेश सरकार ने कार्य किया है, उसे जनता तक पहुंचाना होगा और ये जिम्मेदारी युवा ही संभाल सकते हैं। ये युवा शक्ति ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी बात पहुंचाने में सक्षम साबित होगी।

chat bot
आपका साथी