दमन द्वीप में छिपा भजन गायक का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे

संवाद सहयोगी वृंदावन लंदन में आयात-निर्यात यूनिट खोलने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये का ठग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:15 AM (IST)
दमन द्वीप में छिपा भजन गायक का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे
दमन द्वीप में छिपा भजन गायक का बेटा पहुंचा सलाखों के पीछे

संवाद सहयोगी, वृंदावन: लंदन में आयात-निर्यात यूनिट खोलने का झांसा देकर 17.50 लाख रुपये का ठगी कर भागे प्रमुख भजन गायक का पुत्र गुरुवार को जेल भेज दिया गया। ठगी का आरोपित दमन द्वीप में छिपा था। बुधवार रात वृंदावन कोतवाली पुलिस आरोपित को दमन द्वीप से गिरफ्तार कर लाई थी।

विश्व शांति सेवा धाम निवासी प्रमुख भजन गायक बनवारी लाल शर्मा, उनके पुत्र प्रशांत प्रियदर्शन और विवेक तिवारी ने माधव विलास निवासी अवधेश गौतम को लंदन में आयात-निर्यात यूनिट खोलने का झांसा दिया था। प्रशांत प्रियदर्शन लंदन में रहता है। लंदन में आयात-निर्यात यूनिट खोलने के लिए एक करोड़ रुपये का खर्चा बताया। प्रशांत और अवधेश के बीच साझा कारोबार करने की बात हुई। 50-50 लाख रुपये दोनों को देने थे। अवधेश गौतम ने बताया, वृंदावन के ही विनीत शर्मा और सतीश बघेल की मौजदूगी में पांच लाख रुपये दिए। 15 लाख रुपये तीन बार बैंक खाते से विवेक के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद प्रशांत प्रियदर्शन ने लंदन में यूनिट खोलने की अनुमति नहीं मिलने और वीजा न बनने की बात की। धनराशि वापस करने का आश्वासन अवधेश गौतम को दिया। 2.50 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष धनराशि नहीं दी। अवधेश का आरोप है कि रुपये मांगने पर प्रशांत ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अवधेश कुमार ने पिता और पुत्रों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट कराई। विवेक वृंदावन से भाग दमन द्वीप में छिप गया। इंस्पेक्टर शशि प्रकाश शर्मा ने बताया,आरोपित के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी