सीएम के आने से पहले उससे पहले धोई सड़कें, हटाए पशु

कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम जुटी रही 24 घंटे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:54 AM (IST)
सीएम के आने से पहले उससे 
पहले धोई सड़कें, हटाए पशु
सीएम के आने से पहले उससे पहले धोई सड़कें, हटाए पशु

जागरण संवाददाता, मथुरा: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आने से पहले शहर की सड़कें को धो दिया गया और बेसहारा पशुओं को खोज-खोज कर कान्हा गोशाला वृंदावन में बंद कर दिया गया। सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही निगम की टीम सफाई में लग गई। पूरी रात अभियान चलाकर सपाई हुई। पशुओं को सड़कों से हटाया गया। अपने पशुओं को खोलकर हांकने में पांच लोगों पर कार्रवाई पर साढ़े नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जिला अस्पताल और कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के लिए मथुरा आने की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को बुधवार रात मिली। औपचारिक कार्यक्रम देर रात जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया। उसके बाद नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपनी पूरी टीम को शहर की साफ-सफाई के लिए उतार दिया। रात भर सफाई अभियान चलाया गया। पानी के टैंकरों से मुख्य सड़कों को धो दिया। कलक्ट्रेट से लेकर भूतेश्वर स्टेट बैंक चौराहा, सौंख अड्डा, डैंपियर नगर तक सड़क के दोनों किनारों पर चूना डाला गया। चंपा बाल मंदिर के नुक्कड़ पर बने डलाबघर को साफ कर चूना छिड़क दिया। टैंक चौराहे से लेकर जिला अस्पताल तक के मार्ग भी चमका दिया। सड़क किनारे रहने वाले ठेल ढकेल वालों को हटा दिया। काली मंदिर के आसपास रहने वाले भिक्षुकों को भी छावनी स्टेशन भेज दिया। इसके साथ ही सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने का अभियान भी छेड़ दिया। 24 घंटे में 59 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर नगर निगम की टीम ने कान्हा गोशाला भेज दिया। इस बीच पांच पशु ऐसे भी पकड़ में आए, जिनको लोगों ने घरों से खोलकर सड़कों पर हांक दिया था। उनके खिलाफ भी नगर निगम ने कार्रवाई की और साढ़े नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। मुख्यमंत्री के आने से पहले पूरा क्षेत्र को साफ-सुथरा कर दिया।

chat bot
आपका साथी