एक ही रात में पुलिस पर दो बार हमला, फायरिग

पथराव में एक दारोगा घायल13 के खिलाफ रिपोर्टअवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने गई थी टीम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:47 AM (IST)
एक ही रात में पुलिस पर दो बार हमला, फायरिग
एक ही रात में पुलिस पर दो बार हमला, फायरिग

संवाद सहयोगी, मथुरा: थाना नौहझील क्षेत्र में गुरुवार की रात अवैध शराब बनाने वालों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पहले गांव बरौठ के पास टीम पर फायरिग की गई। यहां से भागे एक आरोपित को पकड़ने गई छिनपारई पहुंची टीम पर पथराव और फायरिग की गई। पथराव में एक दारोगा घायल हो गया। पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुवार रात नौहझील पुलिस को बरौठ गांव से अवैध शराब लाने की सूचना मिली। गांव से 100 मीटर पहले पुलिस को सफेद रंग की कार में कुछ लोग आते दिखे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो कार सवारों ने फायरिग कर दी। पुलिस ने मौके से कार सवार मनीष निवासी कुशक बडौली थाना हसनपुर पलवल, सोनू कुमार निवासी मुहल्ला रेतिया नौहझील, प्रेमचंद निवासी बरौठ को दबोच लिया। छिनपारई गांव निवासी कालीचरन कार लेकर भाग गया। पुलिस कालीचरन की तलाश में गांव छिनपारई पहुंची। यहां कालीचरन के स्वजन ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अवैध हथियारों से फायरिग की गई। पत्थर लगने से एसआइ विपिन भाटी घायल हो गए। पुलिस ने यहां से जीवन उर्फ महेंद्र को तमंचे समेत दबोच लिया। बाकी हमलावर भाग निकले। दारोगा देवेंद्र सिंह ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपितों में कालीचरन की पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सोनू और जीवन पहले भी अवैध शराब बरामदगी में जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर: जीवन, कालीचरन, कुंमरपाल, मुकेश, योगेश, गंगा पत्नी कालीचरण निवासीगण छिनपारई, नौहझील। गंगा, मनीष निवासी हसनपुर पलवल हरियाणा, सोनू निवासी मुहल्ला रेतिया नौहझील, सुशील, भरत, कलुआ उर्फ कालू, प्रेमचंद निवासीगण बरौठ, नौहझील।

chat bot
आपका साथी