कार्तिक मास से पहले पूरी हों व्यवस्थाएं

कार्तिक के महीने में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए दौड़ते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:28 AM (IST)
कार्तिक मास से पहले पूरी हों व्यवस्थाएं
कार्तिक मास से पहले पूरी हों व्यवस्थाएं

संवाद सहयोगी, वृंदावन: आगामी 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे कार्तिक मास में देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालेंगे, लेकिन परिक्रमा मार्ग से लेकर मंदिरों के आसपास अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जबकि कार्तिक के महीने में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए दौड़ते हैं। ऐसे में आध्यात्म रक्षा मंच ने बैठक कर जिला प्रशासन से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं करने की मांग की।

ठा. राधसनेहबिहारी मंदिर में बुधवार को आयोजित बैठक में अतुलकृष्ण गोस्वामी ने कहा 31 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले पवित्र कार्तिक नियम सेवा महीने के लिए ब्रज वृंदावन में आने वाले लाखों भक्त यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करे। परिक्रमा मार्ग में सफाई, विद्युत व्यवस्था सुचारू हो, यमुना किनारे घाटों पर बैरिकेडिग, लाइट व गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं। मंदिरों के आसपास गलियों में सफाई लाइट की व्यवस्था हो। गलियों व मुख्य मार्ग खुदे हुए पड़े हुए हैं, जिनका निर्माण हो। बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि मंदिर धीरे-धीरे खुल रहे हैं, लेकिन यात्रियों के प्राइवेट वाहनों को दूर रोका जा रहा है और वहां से उनके आने के लिए कोई वाहन की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। यात्रियों व स्थानीय नागरिक को काफी परेशानियां हो रही है जिला प्रशासन शीघ्र ही निर्माण पूर्ण कराएं। प्रदीप गोस्वामी(बिदुजी), अरविद गोस्वामी, अनिल गौतम, मुकेश गौतम, मोहन बिहारी गोस्वामी, बजरंगी शर्मा, अजीत सिंह, डा. गोपाल चतुर्वेदी, अशोक गोस्वामी, जुगल किशोर कटारे, मोहन बिहारी गोस्वामी, योगेश मिश्र, नीरज शर्मा, मनीष गोस्वामी, दिनेश शर्मा, नीलांबर शर्मा, रमन शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी