गुरु उपाध्याय को अमेजिग मेमोरी किड का अवार्ड मिला

मध्यप्रदेश के भोपाल में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा आयोजित समारोह में मिला खिताब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:29 PM (IST)
गुरु उपाध्याय को अमेजिग मेमोरी किड का अवार्ड मिला
गुरु उपाध्याय को अमेजिग मेमोरी किड का अवार्ड मिला

वृंदावन, जासं। तीन साल से भी कम उम्र में दुनिया के सौ से अधिक देशों के नाम और ध्वजों की पहचान करने वाले गूगल गुरु नाम से प्रख्यात हो रहे नन्हे बालक की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पांच देशों ने बीच गुरु उपाध्याय को इंडिया बुक आफ रिकार्ड ने अमेजिग मेमोरी किड के खिताब से सम्मानित किया है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में इंडिया बुक आफ रिकार्ड द्वारा आयोजित समारोह में पांच देशों भारत, नेपाल, बंगला देश, वियतनाम, इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने वृंदावन के इस बालक को आयोजकों ने अमेजिग मेमोरी किड का खिताब दिया है। गौरानगर कॉलोनी निवासी गुरु उपाध्याय के पिता अरविद उपाध्याय ने बताया कि आयोजक छह देशों के प्रतिनिधियों ने देशभर के सौ लोगों को शामिल किया था। इनमें गुरु उपाध्याय भी शामिल था। बेटे की कामयाबी पर वे खुश हैं आगे भी इसी प्रकार करता रहे तो निश्चित तौर पर वृंदावन ही नहीं ब्रज का नाम रोशन करेगा।

chat bot
आपका साथी