सुनरख मार्ग पर सजती है नशेड़ियों की महफिल

सुनरख के जंगल में नशेड़ी के दिल दहलाने वाली घटना के बाद भी पुलिस ने नशेबाजों के अड्डों पर कार्रवाई नहीं की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:15 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:15 AM (IST)
सुनरख मार्ग पर सजती है नशेड़ियों की महफिल
सुनरख मार्ग पर सजती है नशेड़ियों की महफिल

संवाद सहयोगी, वृंदावन: सुनरख के जंगल में नशेड़ी के दिल दहलाने वाली घटना के बाद भी पुलिस ने नशेबाजों के अड्डों पर कार्रवाई नहीं की है। सुनरख मार्ग पर शाम होते ही नशेड़ियों की महफिल सजने लगती है। कई बार स्थानीय स्तर पर साधु संतों ने इसका विरोध भी किया था।

वृंदावन पहले से ही ड्राई एरिया घोषित है। इसके बाद भी यहां नशीले पदार्थों की बिक्री चोरी छिपे की जा रही है। नशीले पदार्थों की बिक्री कराने के लिए बच्चे और किशोरों को तिराहे-चौराहों के आसपास खड़ा किया जा रहा है। वह थैला में नशीला पदार्थ रखकर बेचते हैं। पुलिस ने पूर्व में ऐसे मामले भी पकड़े थे। लेकिन आज तक पुलिस पूरी तरह से नशीले पदार्थों की बिक्री करा रहे लोगों पर लगाम नहीं कस पा रही है। सुनरख के जंगल में बालिका से दुराचार कर उसकी हत्या का आरोपित भी नशेड़ी है। जो सुनरख के जंगल में कोठरी बनाकर के रहता था। सुनरख मार्ग पर शाम को नशेड़ियों की महफिल सजती है। शराब की दुकानें भी इसी इलाके में हैं। एक साल पहले गांव सुनरख की महिलाओं ने इसका विरोध भी किया था। संत भी विरोध करते चले आ रहे है।

बिटिया के स्वजन को भीम आर्मी ने दी सांत्वना

वृंदावन: भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीड़ित स्वजन से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। बिटिया के साथ हुई घटना में संलिप्त वास्तविक दोषी को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं होने पर भीम आर्मी ने आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

सुनरख के जंगल में बालिका की दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। वृंदावन पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित स्वजन से भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने पहुंचे। पीड़ित स्वजन को सांत्वना दी। संगठन इस मामले को लेकर की जा रही पुलिस कार्रवाई पर नजर रखेगा। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सीओ सदर रमेश चंद तिवारी और कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार से भी मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी