106 केंद्रों पर 5347 लोगों ने लगवाया टीका

नगर निगम व एआरटीओ कार्यालय पर लगाया गया शिविर 12 वर्ष तक के अभिभावकों के लिए की गई है दो बूथों की व्यवस्था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:49 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:49 AM (IST)
106 केंद्रों पर 5347 लोगों ने लगवाया टीका
106 केंद्रों पर 5347 लोगों ने लगवाया टीका

जागरण संवाददाता, मथुरा: कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए टीकाकरण को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को जिले में 106 केंद्रों पर टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई, जहां तेज धूप होने के बावजूद 5347 लोगों ने टीका लगवाया है। अब जिले में टीका लगवाने वालों की संख्या 3.95 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग से दो बूथ बनाए गए थे, जहां दिनभर भीड़ रही। महिलाओं के साथ ठेला खोमचा और आटो चालकों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। सुबह करीब दस बजे से ही महिला पुरुष टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचने लगे। हालांकि तापमान अधिक होने की वजह से अब बूथों पर लंबी-लंबी कतार नहीं लग रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर प्रतिदिन 2900 युवाओं को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों के लिए 67 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर पांच हजार लोगों को रोज टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दो केंद्र महिलाओं के लिए और दो केंद्र अभिभावकों के लिए निर्धारित किए है। वहीं नगर निगम और एआरटीओ कार्यालय के साथ व्यापारियों के अलग से केंद्र बनाया है। इन सभी केंद्रों पर 5347 लोगों ने टीका लगवाया है। डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिले के 37 फीसद लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिले में टीका लगवाने वालों की संख्या चार लाख पहुंच गई है। इनमें पहला टीका लगवाने वालों में 3.36 लाख तथा दूसरा टीका लगवाने वालों में 59 हजार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी