15 डेंगू मरीजों की पुष्टि, ग्रामीणों में दहशत

मांट के राजागढ़ी में घर-घर में बुखार के मरीज कई ग्रामीणों के डेंगू होने की आशंका निजी लैब पर कराई जा रही जांच अधिकांश मरीजों की कम मिल रही प्लेटलेट्स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:29 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:29 AM (IST)
15 डेंगू मरीजों की पुष्टि, ग्रामीणों में दहशत
15 डेंगू मरीजों की पुष्टि, ग्रामीणों में दहशत

जागरण संवाददाता, मथुरा: जिले में बुखार के मरीज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक गांव में डेंगू मरीज मिल रहे हैं। रविवार को जिले के अलग-अलग गांव में 15 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। गांव-गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंच रही हैं, लेकिन डेंगू का डंक अपने पैर फैलाता जा रहा है। ईशापुर में आधा दर्जन से अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं मांट के राजागढ़ी में भी घर-घर में बुखार के मरीज हैं, जो निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं।

रविवार को जिले के अलग-अलग गांव में 15 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें आधा दर्जन डेंगू मरीज अकेले यमुना पार के लक्ष्मीनगर स्थित ईशापुर गांव में मिले हैं। यहां पिछले एक सप्ताह में तीन दो बच्चों के साथ तीन लोगों की बुखार की वजह से मौत हो चुकी है। यहां भी घर-घर में बुखार के मरीज हैं। गांव में गंदगी का आलम है। स्वास्थ्य टीम घर-घर में सर्वे कर चुकी है। संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल भी लिया है। वहीं दूसरी ओर, मांट क्षेत्र के राजागढ़ी में दो दर्जन लोग बीमार बताए जा रहे हैं। इनमें भारती, कमलेश गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, शशिपाल गुप्ता, प्रेमप्रकाश सिंह, चंद्रवती शर्मा, राजू सिंह बुखार से पीड़ित हैं। यह सभी निजी हास्पिटल में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का इलाज घर पर चल रहा है। इनमें अधिकांश को डेंगू की संभावना व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में नहीं पहुंची है। - गिर रही प्लेटलेट्स, डेंगू का खौफ : ग्रामीण क्षेत्र की लैब पर जांच कराने के बाद बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीजों की प्लेटलेट्स कम आ रही हैं। इन लैब पर किट से डेंगू की जांच की जा रही है। इन लैब की रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है। इसको लेकर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। मरीजों की प्लेटले्ट्स कम निकलने पर मरीजों को डेंगू होने का डर सता रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश की वजह से मच्छररोधी किया गया छिड़काव भी काम नहीं कर रहा है। मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुरीर क्षेत्र के निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों का तांता लगा हुआ है।

- जिले में 15 नए डेंगू मरीज मिले हैं। जहां भी बुखार के मरीजों की जानकारी मिल रही है। वहां पर टीम भेजी जा रही हैं। ब्लड सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।

डा. रचना गुप्ता, सीएमओ

chat bot
आपका साथी