युवक के तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

घिरोर संवाद सूत्र युवक की हत्या करने के तीन आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:13 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:13 AM (IST)
युवक के तीन हत्यारोपित गिरफ्तार
युवक के तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

घिरोर, संवाद सूत्र : युवक की हत्या करने के तीन आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। कस्बा के मुहल्ला शाक्यान निवासी ज्ञान सिंह की आरोपितों ने 13 अक्टूबर को बेरहमी से पिटाई की थी। 18 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज एनसीआर को हत्या की धारा में बदल दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित अमन, प्रेमपाल और तेजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी से बचे आरोपित नाथूराम की तलाश की जा रही है। पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, करहल : थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में किसान रमेश चंद अपने खेत पर पराली जला रहा था। जानकारी होते ही एसडीएम रतन कुमार वर्मा बाइक से मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने पराली जलाने के आरोपित रमेश चंद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी