मेहंदी लगवाने को करना पड़ा इंतजार

करवाचौथ त्योहार रविवार को मनेगा। सजना के लिए सजने को सजनी उमड़ी तो मेहंदी लगवाने को भी महिलाओं को इंतजार करना पड़ गया। ब्यूटी पार्लरों पर तो महिलाओं की भीड़ नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:16 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:16 AM (IST)
मेहंदी लगवाने को करना पड़ा इंतजार
मेहंदी लगवाने को करना पड़ा इंतजार

जासं, मैनपुरी: करवाचौथ त्योहार रविवार को मनेगा। सजना के लिए सजने को सजनी उमड़ी तो मेहंदी लगवाने को भी महिलाओं को इंतजार करना पड़ गया। ब्यूटी पार्लरों पर तो महिलाओं की भीड़ नजर आई।

करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाओं में मेहंदी और मेकअप का क्रेज दिखा। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा, हर जगह कतार लगी थी। शहर के कचहरी रोड स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालिका खुशी ने बताया कि एक हाथ में मेहंदी लगाने को तीन सौ और दो हाथ के लिए पांच सौ रुपये तक महिलाओं ने खर्च किए। वहीं, शहर के घनश्याम दास गुप्ता पेट्रोल पंप पर महिलाओं को निश्शुल्क मेहंदी लगवाई गई, यहां महिलाओं की पसंद का ख्याल रखा गया। रात आठ बजे के बाद नजर आएगा चांद

जासं, मैनपुरी: मौसम साफ रहा तो चांद का दीदार रात आठ बजे के बाद होगा। रविवार को करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं चांद का देखकर ही व्रत को तोड़ेंगी। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें इस दिन करवाचौथ का व्रत रखेंगी। आचार्य शीलनामाचार्य के मुताबिक, चंद्रोदय 8.05 बजे से शुरू होगा। पूरा चांद निकलते-निकलते कुछ और समय लगेगा। इस बार बिक्री को आए पीतल के करवा

संसू, करहल : करवाचौथ की पूर्व संध्या पर कस्बा के मुख्य बाजार महिलाओं की खरीदारी से गुलजार दिखाई दिए।

रविवार को करवा चौथ है। इस वजह से सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों के अलावा ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर भीड़ देखी गई। करवाचौथ वाले दिन महिलाओं द्वारा मिट्टी के बने हुए करवा खरीदे जाते हैं। इस बार बर्तन विक्रेताओं की दुकानों पर पीतल के कलश नुमा करवा बिक्री के लिए रखे दिखाई दिए। एक दुकानदार ने बताया कि पीतल के बने हुए करवा की कीमत तीन सौ से पांच सौ रुपए तक है। इस वजह से कम बिक्री हो रही है।

chat bot
आपका साथी