बाइक की टक्कर से महिला घायल

भोगांव कस्बा के मैनपुरी रोड निवासी मार्गश्री पत्नी गेंदालाल बुधवार सुबह सड़क पार कर रही थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:50 AM (IST)
बाइक की टक्कर से महिला घायल
बाइक की टक्कर से महिला घायल

भोगांव : कस्बा के मैनपुरी रोड निवासी मार्गश्री पत्नी गेंदालाल बुधवार सुबह सड़क पार कर रही थी तभी एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। (संसू) बाइक उड़ाकर फरार हो गए दो युवक

भोगांव : क्षेत्र के गांव सिवाई निवासी कर्मवीर मंगलवार को क्षेत्र में नगला मुंशी के पास अपनी बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी वहां पहुंचे दो युवक उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट बाइक स्वामी ने दर्ज कराई है। (संसू) झोंपड़ी में आग लगाई, दी तहरीर

भोगांव : क्षेत्र के गांव गोविदेपुर निवासी कर्णवीर सिंह के नलकूप पर झोपड़ी रखी है। मंगलवार रात किसी प्रकार झोंपड़ी में आग लग गई, जिससे वहां रखी नलकूप की मोटर और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। कर्णवीर सिंह ने अज्ञात लोगों पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। (संसू) महिला को मारपीट कर घायल किया

किशनी : क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी संजय की मां पुष्पा देवी बुधवार को घर पर थी। तभी गांव के बल्ले ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के पीछे मामूली कहासुनी बताई गई है। संजय ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। (संसू) खनन करती जेसीबी पकड़ी, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार

बिछवां : क्षेत्र के गांव फर्दपुर में बुधवार को अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो खनन कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने एक जेसीबी को पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि चार ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर लेकर भाग जाने में सफल हो गए। (संसू)

chat bot
आपका साथी