निर्भीक बनें महिलाएं, हेल्प लाइन पर करें शिकायत

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की शिकायतें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 06:33 AM (IST)
निर्भीक बनें महिलाएं, हेल्प लाइन पर करें शिकायत
निर्भीक बनें महिलाएं, हेल्प लाइन पर करें शिकायत

जासं, मैनपुरी: गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने गांव लहरा महुअन में महिलाओं को जागरूक किया। उनकी शिकायतें भी सुनी। इसके साथ ही ट्रांजिट हास्टल में मिशन शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा की।

गांव लहरामहुअन में जन सुनवाई, जनजागरुकता चौपाल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नारी सशक्तीकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला आयोग द्वारा गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नारी सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को निश्शुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय जैसी सुविधाए दी जा रही हैं। उन्होंने चौपाल में मौजूद लोगों से कहा कि प्रत्येक बेटी को अपनी बेटी समझ कर सम्मान करो। अब महिलाओं को डरना नहीं है। निर्भीक होकर रहना है। किसी प्रकार अपराध की शिकायत तत्काल हेल्प लाइन पर करें।

उन्होंने ट्रांजिट हास्टल पहुंच कर मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की। इसके साथ ही महिलाओं की शिकायतों को सुनकर निस्तारण कराया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविद कुमार, बीएसए विजय प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंदिरा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा मौजूद रहीं। स्वयंसेवकों ने की जल संरक्षण पर चर्चा

जासं, मैनपुरी : गुरुवार को खर्रा नगर स्थित जय मां इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डा. ललित सिंह चौहान के निर्देशन में ग्राम खर्रा में जल संरक्षण विषय पर चर्चा की।

शिविरार्थियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय खर्रा में जाकर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के बारे में बताया। कहा कि जल हमारे जीवन का अमूल्य प्राकृतिक साधन है, जिसके बिना जीवन जीना दुष्कर है। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जल की बचत ही हमारे जीवन की भविष्य की बचत है, जिसको कंक्रीट की बोरिग द्वारा, वाटर हार्वेस्टिग, टैंक द्वारा अपने आने वाले भविष्य के लिए भविष्य निधि के रूप में बचाने में पूर्ण सहयोग करें। स्वयंसेवकों ने गांव में जल संरक्षण के लिए टोली बनाकर घर-घर जागरूकता का अभियान चलाया। जल संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर शिवानी, सरिता, दीक्षा, ज्योति, पूनम, रिकी, निशा, रंजना, गरिमा, कीर्ति, प्रिया, लता, सुधा, सोहनी, सोनम, रविन्द्र, दीपक, प्रवेश आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी