प्रियंका की आठ प्रतिज्ञा से जन-जन को कराएंगे रूबरू

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले विधानसभा चुनाव का तैयार है लक्ष्य अनूपशहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के एक हजार कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:59 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:59 AM (IST)
प्रियंका की आठ प्रतिज्ञा से जन-जन को कराएंगे रूबरू
प्रियंका की आठ प्रतिज्ञा से जन-जन को कराएंगे रूबरू

जासं, मैनपुरी: गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी लक्ष्य बनाकर काम कर रही है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की आठ प्रतिज्ञा से नागरिकों को अवगत कराने के लिए कार्यकर्ता पद यात्रा निकालेंगे।

शहर के मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 14 नवंबर को बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में पार्टी कार्यकताओं से संवाद करेंगी। इसमें यूपी के 14 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। इसके बाद सभी जिलों की विधानसभा क्षेत्र में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सरकार बनाएगी। प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञाओं से नागरिकों को अवगत कराने के लिए 14 से 24 नवंबर तक पदयात्राओं का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि अनूपशहर में होने वाले संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि अनूपशहर कार्यक्रम के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिले से एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. विजय नरायन सिंह, विपिन यादव, जीतू कठेरिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रकाश प्रधान, जिला प्रभारी मोहम्मद राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अनिल पालीवाल, मुंशीलाल शाक्य, रीता नैय्यर, अमित यादव, फरीद अली, विनोद यादव, शशिप्रभा, संतोष कुमारी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव से पहले तैयार कर लें अराजक तत्वों की सूची

जासं, मैनपुरी : विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अभी से तैयारियों में जुट गई है। बुधवार शाम क्राइम मीटिग के दौरान चुनाव की तैयारियों पर जोर रहा। एसपी ने थानाध्यक्षों को अराजक तत्वों की सूची तैयार करने और मतदान केंद्रों का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में एसपी अशोक कुमार ने क्राइम मीटिग में थानाध्यक्षों से अपराध नियंत्रण को लेकर की गई कार्रवाई, विवेचना के निस्तारण, वांछित और वारंटियों को लेकर जानकारी ली। चुनाव की तैयारियां जल्द पूरी कर लेने पर जोर दिया। थानाध्यक्षों से शांतिपूर्ण चुनाव को अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो लोग पूर्व में चुनाव को प्रभावित करने में शामिल रहे हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई हो। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले फोर्स के ठहरने का समुचित प्रबंध कराया जाए।

chat bot
आपका साथी