कमल शक्ति अभियान में महिलाओं का अभिनंदन

शहर से सटे ललूपुर गांव में हुआ आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया प्रतिभाग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:56 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:56 AM (IST)
कमल शक्ति अभियान में महिलाओं का अभिनंदन
कमल शक्ति अभियान में महिलाओं का अभिनंदन

जासं, मैनपुरी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की महिला इकाई भी सक्रिय हो गई है। कमल शक्ति अभियान के तहत शहर से सटे ललूपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें परिवार को नहीं बल्कि काम करने वालों को अहमियत दी जाती है। यही वजह है कि सर्वाधिक महिलाएं संगठन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा सरकार ने महिलाओं के लिए सिर्फ योजनाओं का संचालन ही नहीं कराया, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। आज स्वयं सहायता समूह की मदद से जागरूक महिलाएं घर बैठकर अपना कारोबार संचालित कर रही हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि कमल शक्ति अभियान के तहत हम सभी महिलाओं को पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं को अपने बूथों की जिम्मेदारी समझते हुए कार्यक्रमों की सूचना पहुंचानी होगी। हमें प्रयास करना है कि जिन महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से छूट गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराएं।

इससे पूर्व पार्टी द्वारा जागरूक महिलाओं का अभिनंदन कर उनका आह्वान किया गया। इस मौके पर बृज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव, उपाध्यक्ष सीमा चौहान, जिलाध्यक्ष साधना तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कांग्रेस का प्रशासन पर डेंगू के मामले छिपाने का आरोप

जासं, मैनपुरी : जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने बताया कि जिले में डेंगू का जबरदस्त कहर है। कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग बीमार हैं। उपचार के अभाव में गैर जिलों में इलाज कराने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारी डेंगू के मामले को छिपाने में लगे हैं। ऐसी सख्ती बरती जा रही है कि किसी भी लैब में डेंगू की जांच नहीं हो रही है। बुखार बताकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कांग्रेस ने राज्यपाल को इस गंभीर स्थिति में स्वयं हस्तक्षेप कर मरीजों की मदद करने की अपील की है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, मनोज कुमार, अनुपम शाक्य, अतुल दुबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी