हाईवे पर सफर में मिलेगी मौसम की जानकारी

जीटी रोड के फोरलेन बनते ही जिले की सीमा में व्हीकल इंसीटेंड डिटेक्टशन सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को सफर में कोहरा बारिश और आंधी-तूफान की जानकारी पहले ही मिल जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:57 AM (IST)
हाईवे पर सफर में मिलेगी मौसम की जानकारी
हाईवे पर सफर में मिलेगी मौसम की जानकारी

हिमांशू यादव, भोगांव (़मैनपुरी): हाईवे (जीटी रोड) पर सफर के दौरान मौसम में होने वाले बदलाव की जानकारी वाहन चालकों को आने वाले दिनों में आसानी से मिल सकेगी। जीटी रोड के फोरलेन बनने के बाद जिले की सीमा में व्हीकल इंसीटेंड डिटेक्टशन सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्यदाई संस्था द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिले में जीटी रोड को फोरलेन बनाने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। जिले में 60 किलोमीटर की सीमा में करीब 75 फीसदी कार्य निर्माण एजेंसी एपको द्वारा किया जा चुका है। काम पूरा होने के बाद फोरलेन पर वाहन चालकों को एक्सप्रेस-वे सरीखी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी के तहत जिले की सीमा में वाहन चालकों को मौसम की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। इसके लिए जगह-जगह व्हीकल इंसीटेंड डिटेक्शन सिस्टम और वैरिएवल मैसेज साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ट्रैफिक का अपडेट देने के लिए आटोमैटिक ट्रैफिक काउंटर कम क्लासीफायर सिस्टम लगाया जाएगा। इलेक्ट्रानिक एलईडी स्क्रीन वाले बोर्ड पर पूरी जानकारी हिदी और अंग्रेजी भाषाओं में दर्शाई जाएगी। बोर्ड पर मिले विवरण के आधार पर लोगों को सफर तय करने में सहूलियत होगी। एनएचएआइ के मानकों के अनुसार विभिन्न सूचनाओं से जुड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए कार्यदायी संस्था एपको ने होमवर्क शुरू कर दिया है।

ये सुविधाएं मिलेंगी

इमरजेंसी टेलीफोन बूथ, एंबुलेंस, फूड प्लाजा, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, सार्वजनिक शौचालय। जीटी रोड को फोरलेन होते ही विभिन्न नई सुविधाओं को इस रूट पर शुरू किया जाएगा। वाहन चालकों को मौसम से संबंधित बारिश, कोहरा, आंधी व तूफान आदि की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने की व्यवस्था की जा रही है। जून तक हाईवे को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

-पीपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ, अलीगढ़ खंड

chat bot
आपका साथी