मौसम का पलटवार, तापमान भी खिसका

बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डाला लंगर हल्की बूंदे भी गिरी काले बादलों से किसानों के चेहरे पर बढ़ी चिता की लकीर खेतों में फसल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:40 AM (IST)
मौसम का पलटवार, तापमान भी खिसका
मौसम का पलटवार, तापमान भी खिसका

जासं, मैनपुरी: मौसम का मिजाज बुधवार सुबह से ही पलटा नजर आया। एक दिन पहले तपिश से नागरिकों को परेशान करने वाला मौसम बुधवार को मेहरबान दिखा। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छा गए और तापमान नीचे खिसक गया। हल्की बूदों से किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें पड़ गई।

कई दिन से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, इससे गर्मी भी बन रही थी। तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने से नागरिक परेशान हो गए थे। तेज धूप शरीर को सता रही थी। ऐसे में बुधवार सुबह से ही आसमान पर छाए काले बादल राहत लेकर आए। बयार चलने से आसमान पर बादल छाने से मौसम का मिजाज शरीर को राहत देने वाला हो गया। यह क्रम दोपहर तक बना रहा। वैसे बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन बादलों की वजह से यह शरीर को नहीं चुभ सकी। इसके बाद आसमान साफ होने से बादल हट गए तो धूप भी निकल आई।

अधिकतम पारा भी गिरा

सुबह से ही आसमान पर बादल छाए बजे रहने की वजह से कई दिन से चढ़ रहा अधिकतम पारा भी नीचे लुढ़क आया। बुधवार को यह 36.4 डिग्री सेल्सियस पर नजर आया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर बना रहा।

किसानों की बढी चिता

पंचायत चुनाव के कारण फसल कटाई का काम पिछड़ने से अब किसान परेशान होने लगे हैं। मौसम का मिजाज देखकर खेतों में पककर तैयार कटी और खड़ी गेहूं की फसल को लेकर अन्नदाता के चेहरे पर चिता की लकीर है। किसान घनश्याम सिंह ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा,, लेकिन तेज बारिश और आंधी से जरूर नुकसान होगा।

बूंदाबांदी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक जिले में बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, बूंदाबांदी होने से मौसम कुछ बदल सकता है। बादलों की गर्जना के बाद विद्युत उपकरण केंद्र की मशीनें खराब, आपूर्ति ठप

संसू, करहल: करहल कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्र में देर सायं बादलों में हुई जोरदार गर्जना एवं चमक के बाद स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनों में खराबी आ गई। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। जेई पंकज कनौजिया का कहना है कि मशीनों की मरम्मत कराई जा रही है, सुबह तक बिजली की सप्लाई मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी