फरवरी में मौसम दिखाने लगा मार्च जैसे तेवर

शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दोपहर के बाद गर्मी का अहसास होने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 04:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 04:00 AM (IST)
फरवरी में मौसम दिखाने लगा मार्च जैसे तेवर
फरवरी में मौसम दिखाने लगा मार्च जैसे तेवर

जासं, मैनपुरी: फरवरी का तीसरा सप्ताह खत्म होने से पहले ही तापमान में लगातार इजाफा जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि, सुबह के समय वातावरण में कुछ धुंध छाई रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा।

फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम काफी खराब रहा था। इस दौरान कई दिन कोहरा और बादल छाए रहे। बूंदाबांदी भी हुई थी। दूसरा सप्ताह खत्म होने तक मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और इसके बाद लगातार धूप खिल रही है। अब, तीसरा सप्ताह भी समाप्त होने से पहले धूप खिलने की वजह से तापमान में इजाफा जारी है। वैसे, मौसम विज्ञानी फरवरी में इस तरह से बढ़ रहे तापमान को लेकर चिता भी जता चुके हैं। पूर्वानुमान है कि फरवरी खत्म होने तक अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शाम सात बजे के बाद अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार का कहना है कि लगातार धूप खिलने से तापमान में इजाफा होता रहेगा। हालांकि, फरवरी के अंत और मार्च के प्रारंभ में बादल छाने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान बना हुआ है।

और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

शनिवार को न्यूनतम तापमान भले ही 11 डिग्री सेल्सियस दिखा हो, लेकिन आगामी दिनों में इसके और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 फरवरी तक यह 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

chat bot
आपका साथी