सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी

बुधवार सुबह छाए बादल अचानक बरसे तो मिली राहत दोपहर को तेज धूप के तेवरों से विचलित दिखे नागरिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:33 AM (IST)
सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी
सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी

जासं, मैनपुरी: सुबह से आसमान पर कई बार छाए बादल अचानक तेज हवा के साथ झूमकर बरसे तो मौसम राहत देने वाला हो गया। लेकिन, इसके बाद आसमान साफ होने और तेज धूप खिली से उमस असहनीय हो गई।

बीते कई दिनों से आसमान पर बादलों का डेरा जम रहा था। हवा चलने के वजह से यह छितरा रहे थे। दिन और रात में तापमान कम होने के बाद भी उमस होने हर कोई परेशान था। मंगलवार रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने से भी कोई राहत नहीं मिली। बुधवार सुबह से ही आसमान पर एक बार फिर काले बादलों ने डेरा जमाया तो ठंडी हवा का अहसास शरीर को सुकून देता रहा। तेज हवा के साथ गिरा पानी

बुधवार दोपहर होते ही आसमान पर एक बार बादल जुटने लगे। धूप गायब होते ही हवा चलने लगी। इसी दौरान आसमान पर छाए बादल अचानक दोपहर को दो बजे बाद बरसने लगे। कुछ देर बाद तेज हवा चलने और बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान शहर में करीब बीस मिनट बारिश हुई तो जनजीवन ठहरा सा गया। वैसे, यह बारिश शहर और आसपास ही हुई। सताती दोपहर

बारिश के बाद आसमान साफ होने के बाद खिली धूप का अहसास परेशान करने वाला रहा। बुधवार को तेज धूप की वजह से पारा भी छलांग लगाकर 37 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बारिश के बाद दोपहर को उमस होने से भी नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम होने से पहले तक धूप का अहसास विचलित करने वाला रहा। अब साफ रहेगा मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, अब आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, इस वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है। वहीं, आसमान पर बादल भी छाए रहेंगे। उन्होंने किसानों से कहा है कि ऐसे में जायद की मक्का, मूंगफली, उर्द और मूंग की कटाई का कार्य करें। खरीफ में अगैती बोई गई मक्का की सिचाई का कार्य करें। बढ़ते तापमान को देखते हुए सब्जियों में हल्की सिचाई करें।

chat bot
आपका साथी