सूरज ने बिखेरी चमक, राहत में नजर आए लोग

शुक्रवार को बादलों ने कई बार बदली रंगत सूर्य देव के तेज से लोगों को मिली राहत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:05 AM (IST)
सूरज ने बिखेरी चमक, राहत में नजर आए लोग
सूरज ने बिखेरी चमक, राहत में नजर आए लोग

जासं, मैनपुरी: कई दिन से सता रहा ठंड का अहसास शुक्रवार को कुछ कम दिखा तो नागरिक भी सुकून में दिखे। सुबह से बादलों के बीच सूरज का उदय हुआ तो सभी के चेहरे खिल उठे।

शुक्रवार को शीत लहर और गलन भरी ठंड से कुछ राहत मिली तो दिन के समय धूप खिलने से नागरिकों को सर्दी का कम एहसास हुआ। सुबह कुछ देर के लिए बादलों पर बदली नजर आई। आसमान में छाए कोहरा को चीर कर सूरज निकले तो सभी प्रसन्न नजर आए। कई दिनों से कम हो रहा पारा भी उछलता नजर आया। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस पर नजर आया। ऐसे में सभी को मौसम का बदला मिजाज राहत देता रहा।

सुबह नौ बजे मौसम साफ था। दोपहर 11 बजे धूप खुलकर निकली। घर, दफ्तरों में बैठे लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। लेकिन शाम ढलते ही मौसम पलट गया। बच्चों को भी धूप में खेलने की अभिभावकों ने अनुमति दी। सड़कों पर लोग दुकानों के आगे जल रहे अलाव के इर्द-गिर्द बैठकर चाय पीते नजर आए।

chat bot
आपका साथी