तालाब बना रेलवे अंडरपास, फंस गई कार

करहल संवाद सूत्र ककवाई-हरवाई मार्ग पर बना रेलवे अंडरपास लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:47 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:47 AM (IST)
तालाब बना रेलवे अंडरपास, फंस गई कार
तालाब बना रेलवे अंडरपास, फंस गई कार

करहल, संवाद सूत्र: ककवाई-हरवाई मार्ग पर बना रेलवे अंडरपास लोगों के लिए मुसीबत का बना हुआ है। यहां 12 महीने जलभराव रहता है। इससे अक्सर चार पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं। शनिवार दोपहर में एक कार तालाब में तब्दील इसी अंडरपास में फंस गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को पानी से बाहर खींचा गया।

ककवाई-हरवाई मार्ग पर रेलवे ने कुछ साल पहले अंडरपास का निर्माण कराया था। परंतु यहां से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण बारिश और आसपास का पानी अंडरपास में भर जाता है। बीते दो साल से अंडरपास तालाब बना हुआ है। आसपास के ग्रामीणों को जलभराव की जानकारी है, परंतु यहां से पहली बार गुजरने वाले मुश्किल में फंस जाते हैं। शनिवार दोपहर कानपुर निवासी रामा दुबे अपने दो मित्रों के साथ गांव ककवाई आए थे। अंडरपास से गुजरते समय उनकी कार पानी में पानी भर गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उनकी मदद से रामा दुबे और उनके साथी बाहर निकले।

मौके पर मौजूद ग्रामीण बृज किशोर मिश्रा, विवेक पांडे व हरगोविद यादव ने बताया कि अंडरपास निर्माण के समय गड़बड़ी की बात उठाई गई थी। परंतु तब किसी ने नहीं सुनी। जलभराव होने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं। परंतु समस्या का निदान नहीं हुआ।

परेशान हैं 12 गांवों के ग्रामीण

आसपास के दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों के लिए मुख्य रास्ते तक आने-जाने का यही प्रमुख रास्ता है। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को अंडनी रजवाहा की पटरी पर बनी सड़क से होकर करहल-मैनपुरी मार्ग तक आ पाते हैं। जबकि इसी रास्ते में रेल लाइन भी पड़ती है। ग्रामीणों को इस रेल लाइन को भी पार करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी