सुबह की झमाझम बारिश दे गई जलभराव

मौसम में आए बदलाव के बाद अब तापमान शरीर को राहत दे रहा है। सुबह झमाझम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:46 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:46 AM (IST)
सुबह की झमाझम बारिश दे गई जलभराव
सुबह की झमाझम बारिश दे गई जलभराव

जासं, मैनपुरी: मौसम में आए बदलाव के बाद अब तापमान शरीर को राहत दे रहा है। सुबह झमाझम बारिश से तापमान और नीचे आया तो मौसम सुहाना हो गया। वहीं, बारिश की वजह से शहर और तमाम स्थानों पर जलभराव होने से नागरिकों को दिक्कत हुई। नालों से निकाली जा रही सिल्ट वापस नालों में जा पहुंची।

शुक्रवार सुबह मौसम यकायक बदल गया। आसमान में काले बादलों के डेरा डालने के बाद शीतल बयार भी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू होने लगी। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। इसके बाद तो जमकर पानी बरसा। काफी देर चली बारिश से मौसम सुहाना हो गया तो तापमान में भी अंतर आया। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर नजर आया। मौसम के ऐसे रुख से कई दिनों से उमस से परेशान नागरिकों को कुछ राहत मिली।

-

हो गया जलभराव-

झमाझम बारिश की वजह से शहर और तमाम स्थानों पर जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी भी हुई। बारिश से शहर के अग्रवाल मुहल्ला, देवी रोड, कचहरी रोड, कलक्ट्रेट, जेल रोड, भरतवाल मुहल्ला समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

-

शाम तक छाए रहे बादल-

शुक्रवार सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज राहतकारी बना रहा। बारिश के बाद शाम तक आसमान में काले बादलों का डेरा जमा रहा। इससे बारिश होने के आसार बनते रहे। कुसमरा- मैनपुरी मार्ग पर हुआ जलभराव- अजीतगंज: शुक्रवार को प्रात: जोरदार बारिश से जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में कुसमरा- मैनपुरी मार्ग पर पानी भर गया। सही निकासी न होने के कारण यह जलभराव हुआ। सड़क किनारे बना नाला मिट्टी से अटा पड़ा है। बारिश से चौराहे स्थित दुकानों- खोखो में बरसात का पानी घुस गया। बीते एक माह से सफाईकर्मी सफाई कार्य करने नहीं आ रहा है, जिसके चलते गांव की गलियों में बनी नालियां चोक हो गई हैं। जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि जल्द ही सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाए। मांग करने वालों में विनोद शाक्य,लड्डू खा,सिल्लू सक्सेना,दादू मिश्रा,अशोक कुमार,आशीष मिश्रा,प्रवेश शाक्य,केश मोहम्मद,सोनू चौहान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी