वोट के विवाद में मारपीट-पथराव, फायरिग

औंछा क्षेत्र में वोट न देने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पहले दोनों ओर से मारपीट हुई फिर ताबड़तोड़ फायरिग होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:15 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:15 AM (IST)
वोट के विवाद में मारपीट-पथराव, फायरिग
वोट के विवाद में मारपीट-पथराव, फायरिग

संसू,औंछा, मैनपुरी : वोट न देने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पहले दोनों ओर से मारपीट हुई फिर ताबड़तोड़ फायरिग होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गांव पड़रिया निवासी मीरा पुत्री कपूरी सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव में आयोजित फेरू सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में गांव का रघुनाथ सिंह मिल गया और अपने प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगा कर मीरा के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मीरा को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर विवाद शांत करा दिया।

रात करीब दो बजे फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों ओर से पहले जमकर मारपीट हुई फिर पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिग होने लगी। इस घटना में मारपीट के दौरान एक पक्ष से मीरा और राकेश व दूसरे पक्ष से विनोद घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मीरा पक्ष से अरिवंद, नागेंद्र, राकेश, सुखवीर व दूसरे पक्ष से रघुनाथ सिंह, विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया। मौके से सरिया, फरसा बरामद हुआ है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपितों को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों को तलाश किया जा रहा है।

युवक को चाकू मार कर घायल किया

संसू, बेवर: क्षेत्र के गांव सवापुर में हमलावरों ने एक युवक को मारपीट के बाद चाकू मार कर घायल कर दिया। बचाने आई उसकी छोटी बहन के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

सवापुर निवासी सर्वेंद्र कुमार के मुताबिक उसके घर के पास तालाब है। चार दिन पहले रात को वह अपने घर की छत पर सो रहा था। तालाब में संदिग्ध लोगों में हलचल दिखाई दी तो जानकारी करने के लिए उसने टार्च लगा दी। टार्च की रोशनी में देखा कि गांव का संजीव व एक अन्य व्यक्ति मौजूद है। शंका समाधान होने पर वह सो गया। इस घटना को लेकर संजीव उससे रंजिश मानने लगा और उसे देख लेने की धमकी दी। शनिवार सुबह सर्वेंद्र गांव में मंदिर के पास खड़ा था। तभी संजीव अपने भाई कुलदीप और राजीव के साथ वहां आ गया और मारपीट कर उसके चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर बचाने आई उसकी बहन श्वेता को भी हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित सर्वेंद्र कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी