रोशनी से सजी वेदी पर स्थापित हुआ मंगल कलश

अजितनाथ जिनालय में चल रहा भक्तामर का विधान कार्यक्रम में समाज के तमाम लोग हुए शामिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:40 AM (IST)
रोशनी से सजी वेदी पर स्थापित हुआ मंगल कलश
रोशनी से सजी वेदी पर स्थापित हुआ मंगल कलश

जासं, मैनपुरी: अजितनाथ जिनालय कटरा में आचार्य प्रमुख सागर महाराज की शिष्या प्रतिज्ञाश्री, परीक्षाश्री और प्रेक्षाश्री माताजी के सानिध्य में संगीत मय पूजन के साथ शांति धारा और अभिषेक हुआ। कार्यक्रम में 48 दिवसीय भक्तामर विधान के चतुर्थ दिन विधान करने का सौभाग्य राहुल कुमार, तरुण कुमार जैन परिवार को मिला।

भक्तामर विधान के महत्व को समझाते हुए प्रतिज्ञा माताजी ने बताया कि चतुर्थवें श्लोक में भगवान की भक्ति का वर्णन किया है। कहा कि जिस तरह प्रलय काल की प्रचंड वायु से कुपित और लहराते हुए हिसक मगरमच्छों से परिपूर्ण समुद्र में कोई भुजाओं से नहीं तैर सकता है, उसी प्रकार बृहस्पति के समान बुद्धिमान पुरुष भी आपके निर्मल गुणों का वर्णन नहीं कर सकता, फिर मुझ जैसे अल्पज्ञ की बात ही क्या है।

इसी क्रम में चातुर्मास मंगल कलश को कांच से बनी रंग बिरंगी लाइटों से सजी हुई वेदी में स्थापित किया गया। एक मुख्य कलश, आचार्य शांतिसागर कलश, आचार्य विमल सागर कलश, आचार्य संमति सागर कलश, आचार्य पुष्पदंत सागर कलश, आचार्य प्रमुख सागर कलश को, आचार्य विमल सागर के चरण आचार्य पुष्पदंत सागर के चरण और आचार्य प्रमुख सागर के चरण को भी स्थापित किया गया। श्री रिद्धि यंत्र की भी स्थापना की गई। साईं कालीन भक्तामर विधान महादीप अर्चना की गई, जिसमें समाज के प्रत्येक परिवार के द्वारा दीप समर्पित किया गया और संगीत मय आरती, गुरु भक्ति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख सागर युवा मंच, सचि महिला मंडल, पुष्प प्रमुख चातुर्मास समिति का सहयोग रहा। भाजपा सरकार में नागरिक परेशान: सोबरन सिंह

संसू, करहल : रविवार को कस्बा निवासी सपा जिला महासचिव रामनारायण बाथम के आवास पर विधायक सोबरन सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर प्रदेश में सिर्फ नाम बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चर्म पर है। थानों से लेकर तहसील तक अवैध वसूली की जा रही है। योगी सरकार में प्रदेश का सभी वर्ग परेशान है, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग खुशहाल था। विधायक ने कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में आयेगी। सपा की सरकार बनने के बाद सभी को सहूलियत दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी