सिर में चोट पहुंचा कर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या

पांच दिन पहले हुई अज्ञात महिला की हत्या बेरहमी से की गई थी। उसके सिर में पांच गहरी चोट थी इस कारण से ही महिला की मौत हुई थी। ये जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। पोस्टमार्टम के दौरान तैयार की गई स्लाइड को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:45 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:45 AM (IST)
सिर में चोट पहुंचा कर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या
सिर में चोट पहुंचा कर की गई थी अज्ञात महिला की हत्या

जासं, मैनपुरी: पांच दिन पहले हुई अज्ञात महिला की हत्या बेरहमी से की गई थी। उसके सिर में पांच गहरी चोट थी, इस कारण से ही महिला की मौत हुई थी। ये जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। पोस्टमार्टम के दौरान तैयार की गई स्लाइड को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

थाना करहल क्षेत्र में तीन मई को गांव गढि़या के पास सेंगर नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव मिला था। पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। घटना की रिपोर्ट खेत स्वामी ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पहचान कराने के लिए शव के फोटोग्राफ डीसीआरबी के माध्यम से अन्य जिलों की पुलिस के पास भेजे गए। 72 घंटे का समय बीतने के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि महिला के सिर में पांच गहरी चोट पहुंचाई गईं थी। इसके कारण महिला की मौत हुई है। महिला के सिर के अलावा अन्य किसी अंग पर चोट नहीं थी। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दुष्कर्म की हकीकत जानने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड तैयार की गई थी। पुलिस ने स्लाइड को जांच के लिए लैब भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर करहल शिवकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना के हत्या होने की पुष्टि हुई है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर घटना का राजफाश करना आसान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी