अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटके मिले दो किशोरियों के शव

थाना घिरोर के गांव कोसमा हिनूद में एक किशोरी का शव उसके घर के कमर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:38 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:38 AM (IST)
अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटके मिले दो किशोरियों के शव
अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटके मिले दो किशोरियों के शव

जासं, मैनपुरी : थाना घिरोर के गांव कोसमा हिनूद में एक किशोरी का शव उसके घर के कमरे में पंखे पर लटका मिला। वहीं बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी किशोरी का शव झोपड़ी में लगी बल्ली से लटका मिला।

घिरोर के गांव कोसमा हिनूद निवासी कक्षा 10 की छात्रा सोमवार शाम अपने मकान की छत पर बैठकर फोन पर बात कर रही थी। बात करने के बाद वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। स्वजन समझे कि वह पढ़ाई कर रही है। कुछ देर बाद उसे आवाज लगाई गई। जवाब नहीं मिला तो स्वजन ने किसी प्रकार दरवाजा खोला तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका था। जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। स्वजन ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। इसलिए उसने खुदकुशी की है। एसओ पहलवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बिछवां क्षेत्र के गांव मरहरी में एक मकान परिसर में अंदर झोपड़ी पड़ी हुई है। सोमवार शाम उनकी पुत्री घर में नहीं दिखाई दी तो तलाश किया गया। उसे खोजते हुए स्वजन झोपड़ी में पहुंचे तो बल्ली पर किशोरी का शव लटका था। घटना के बाद स्वजन फरार हो गए। इसलिए घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। बाद में पुलिस के बुलाने पर वापस आ गए। लेकिन, घटना को लेकर वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया खुदकुशी मान रही है। एसओ बिछवां विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी