चुनाव के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

चुनावी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:15 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:15 AM (IST)
चुनाव के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट
चुनाव के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

संसू, बेवर, मैनपुरी: चुनावी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के गांव मानपुरी हरी निवासी राहुल चुनाव में प्रधान पद पर विजयी हुए हैं जबकि पूर्व प्रधान अशोक शाक्य पराजित हो गए। मतगणना के बाद से ही गांव में हार-जीत के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है। रविवार दोपहर दोनों के समर्थक चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे, तभी विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से कमला देवी, राखी देवी, सूरजपाल, विजय कुमार, भुवनेश कुमार, अजय और विजय घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल

मैनपुरी: शहर कोतवाली के गांव बिछिया निवासी दिवाकर सिंह और सुधीर सिंह में जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से सुधीर सिंह, कौशलेंद्र, रामेंद्र और दूसरे पक्ष से पूरन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

वीडीओ ने दर्ज कराई सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट

कुरावली: क्षेत्र के गांव सोनई पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी उदय भान सिंह ने गांव के युवक पुनीत चौहान पर अभद्र बर्ताव करने, सरकारी काम में बाधा डालने, अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए थाना कुरावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। आरोपितों ने बालिका को मारपीट कर घायल किया

बरनाहल: क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी नौ वर्षीय बालिका पवनेत्री पुत्री अवनीश कुमार रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। गांव के श्रीचंद और हरिओम ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर आरोपितों के खिलाफ दी गई है।

chat bot
आपका साथी