दो बीडीसी और सैकड़ों ग्राम पंचायत सदस्य हुए निर्विरोध

ग्राम प्रधान के दो और करीब दो सैकड़ा ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए होगा मतदान 12 जून को डाले जाएंगे वोट 14 को होगी ब्लाक पर मतगणना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:31 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:31 AM (IST)
दो बीडीसी और सैकड़ों ग्राम पंचायत सदस्य हुए निर्विरोध
दो बीडीसी और सैकड़ों ग्राम पंचायत सदस्य हुए निर्विरोध

जागरण टीम, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के अधिकारियों के प्रयास सफल रहे। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के आखिरी दिन दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैकड़ों ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब प्रधान के दो और करीब दो सैकड़ा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12 जून को मतदान होगा। 14 को वोटों की गिनती होगी। मैनपुरी ब्लाक में 24 पदों पर होगा मतदान

मैनपुरी ब्लाक के रिक्त 236 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 224 निर्विरोध चुने गए। अब पांच ग्राम पंचायतों के 24 पदों पर चुनाव होगा। आरओ डा. गगनदीप सिंह के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 82 से प्रियल राठौर निर्विरोध चुने गए, इस वार्ड से चार नामांकन हुए थे।

--

सुल्तानगंज में 346 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

सुल्तानगंज ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 349 पद रिक्त रह गए थे। इन पदों के लिए 403 नामांकन हुए थे। नाम वापसी के दिन यहां 346 ग्राम सदस्य निर्विरोध चुने गए।

करहल में होगा 21 पदों पर चुनाव

करहल ब्लाक क्षेत्र में 32 ग्राम पंचायतों के 330 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर उप चुनाव होने था। 309 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चयन होने के बाद अब 12 जून को 21 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव होगा। जानकारी एडीओ पंचायत राजवीर सिंह ने दी है। बेवर में 610 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध

विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के 610 पद रिक्त थे, 711 नामांकन पत्र जमा कराए गए। जांच में 101 नामांकन निरस्त किए गए। आरओ हरिओम पटेल ने बताया कि सभी 610 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

-

जागीर में बीडीसी पद पर श्वेता निर्विरोध निर्वाचित

जागीर ब्लाक की 13 ग्राम पंचायतों के 151 ग्राम सदस्य पद पर सोमवार को 118 दावेदार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, अब यहां 33 ग्राम सदस्य पदों पर चुनाव होगा। आरओ डीवी सिंह के अनुसार, क्षेत्र पंचायत के एक रिक्त पद पर श्वेता यादव पुत्री पूर्व एमएलसी अवधेश यादव को चुना गया। वार्ड 71 के इस खाली पर पद केवल स्वेता ने ही नामांकन किया था, इस पर उनको निर्विरोध घोषित कर दिया।

कुरावली में प्रधान पद पर होगा मुकाबला

ग्राम पंचायत नगला ऊसर की नवनिर्वाचित प्रधान की मौत से रिक्त पद के लिए अब छह दावेदार मैदान में हैं। आरओ अरविद कुमार के अनुसार, ग्राम सदस्य के रिक्त 380 पदों में से 310 सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया गया। अब 70 वार्डों में मतदान होगा।

किशनी में 36 पर मतदान

ब्लाक की ग्राम पंचायतों के रिक्त सदस्य पद 387 पदों में से 349 पदों पर सदस्य निर्विरोध तय हूए। अब यहां 38 पदों पर वोट डाले जाएंगे।

घिरोर में बीडीसी का नामांकन निरस्त

घिरोर में जांच के दौरान फैजपुर के वार्ड-83 से संगीता देवी पत्नी अरवेश यादव का नामांकन एआरओ दाताराम ने अपमार्जन सूची में होने के कारण निरस्त कर दिया, अन्य छह नामांकन वैध थे। नसीरपुर प्रधान पद के लिए चार दावेदार मैदान में हैं। यहां ग्राम सदस्य के रिक्त 317 पदों में से 300 सदस्य निर्विरोध हो गए, अब यहां 17 पदों पर मतदान होगा।

बरनाहल में सभी सदस्य निर्विरोध-

बरनाहल ब्लाक की ग्राम पंचायतों के खाली 377 ग्राम पंचायतों के पद आपसी सहमति से भर गए। आरओ डा. अखिल अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सदस्यों के सभी 377 पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।

chat bot
आपका साथी