दुष्कर्म के आरोपित पूर्व सैनिक सहित दो गिरफ्तार

बिछवां क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। पूर्व सैनिक से अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:00 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित पूर्व सैनिक सहित दो गिरफ्तार
दुष्कर्म के आरोपित पूर्व सैनिक सहित दो गिरफ्तार

संसू, बिछवां, मैनपुरी : क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित पूर्व सैनिक व एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती की सहेली गांव किन्हावर में रहती है। शुक्रवार को सहेली का भाई सत्यवीर युवती के घर पहुंचा और कहा कि मेरी भाभी ने तुम्हें बुलाया है। इस पर युवती और उसकी 14 वर्षीय बहन युवक के साथ बाइक पर बैठकर सहेली के घर चली गईं। कुछ देर बाद युवती अपनी छोटी बहन को सहेली के घर छोड़कर सहेली के साथ पड़ोस के घर में चली गई। किशोरी को अकेला देख सत्यवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। उस समय उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। घर पहुंच कर उसकी तबियत बिगड़ने लगी। पूछने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्वजन को दी। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरी घटना में क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर बुलाकर 65 वर्षीय पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह ने करीब 20 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वह किशोरी को ब्लेकमेल करने लगा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट चार दिन पहले किशोरी के पिता ने दर्ज कराई थी। आरोपित पूर्व सैनिक पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। शनिवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर ने उसकी तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नही आया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अश्लील वीडियो बरामद नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी