जीटी रोड हाईवे पर आज से देना होगा टोल

जीटी रोड हाईवे पर फर्राटा भरना रविवार से महंगा हो जाएगा। जीटी(ग्रांट ट्रंक) रोड पर नवीगंज टोल प्लाजा पर टोल लेना शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:12 AM (IST)
जीटी रोड हाईवे पर आज से देना होगा टोल
जीटी रोड हाईवे पर आज से देना होगा टोल

संसू भोगांव: जीटी रोड हाईवे पर फर्राटा भरना रविवार से महंगा हो जाएगा। जीटी(ग्रांट ट्रंक) रोड पर नवीगंज टोल प्लाजा पर टोल लेना शुरू हो जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू की गई थी। जिले में एटा बार्डर से कन्नौज बार्डर तक 61 किमी सड़क को फोरलेन बनाया गया है। कार्यदायी संस्था एपको ने सड़क फोरलेन बनाने के साथ ही सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया है। फोरलेन सड़क बनने के बाद तीनों बाइपास पर आवागमन भी शुरू कर दिया गया।

रविवार से कन्नौज की ओर से मैनपुरी आने वाले व जिले से कन्नौज कानपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बेवर और नवीगंज के बीच तरावादेव टोल प्लाजा पर शुल्क अदा करना होगा। शनिवार को देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कराई गई। फास्टैग की व्यवस्था

तरावादेव टोल प्लाजा पर सभी लेन को फास्टैग सेंसर के माध्यम से संचालित किया जाएगा। प्लाजा पर हाईवे का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में वाहनों की ओवर स्पीडिग व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। पहले दिन सभी 10 लेन को खोला जाएगा। जिले में फोरलेन की प्रक्रिया में भोगांव, कुरावली, बेवर में बाईपास का निर्माण कराया गया है। ये रहेंगी टोल की दरें-

कार, जीप, वैन - सिगल 95 रुपये, रिटर्न 140

हल्के वाणिज्यिक वाहन,मिनी बस - सिगल 150, रिटर्न 230

बस या ट्रक - सिगल 320, रिटर्न 480

तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन - सिगल 350, रिटर्न 520

भारी मशीनरी या बहुधुरीय वाहन चार से छह धुरी - सिगल 500,रिटर्न 750

बड़े आकार वाले वाहन सात धुरी से अधिक - सिगल 610, रिटर्न 910

रविवार से टोल प्लाजा संचालन के लिए अधिसूचना जारी कर निजी एजेंसी को जिम्मा दिया गया है। टोल प्लाजा पर यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ओमेंद्र सिंह राठौर

उप प्रबंधक, एनएचएआइ, अलीगढ़

chat bot
आपका साथी