आज पता चलेगा कौन-सी पार्टी जाएंगी किस मतदान केंद्र पर

शनिवार को आयोग से नियुक्त प्रेक्षक अनिल कुमार यादव ड्यूटियों का रेंडमाइजेशन ने किया। उन्होंने कहा कि रविवार को रवानगी स्थल पर ड्यूटी स्लिप का वितरण होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:41 PM (IST)
आज पता चलेगा कौन-सी पार्टी जाएंगी किस मतदान केंद्र पर
आज पता चलेगा कौन-सी पार्टी जाएंगी किस मतदान केंद्र पर

जासं, मैनपुरी: जिले में सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी पर लगाए गए मतदान पार्टियों को रविवार को पता चल सकेगा कि उनको किस मतदान केंद्र और बूथ पर काम संभालना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में ड्यूटियों का रेंडमाइजेशन किया। अब यह ड्यूटी स्लिप एनआइसी से सभी ब्लाकों को भेजे गए।

शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अनिल कुमार यादव ने पंचायत चुनाव कराने वाली पार्टियों की ड्यूटियों का कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में कंप्यूटर से रेंडमाइजेशन किया। अब रविवार को रवानगी से पहले ही पोलिग पार्टियों को जानकारी हो सकेगी, उनकी ड्यूटी किस मतदान केंद्र के बूथ पर लगाई गई।

ब्लाक भेजे गए ड्यूटी पत्र

एनआइसी प्रभारी मयंक शर्मा ने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद सभी पोलिग पार्टियों की तैनाती के प्रिट निकालकर सभी ब्लाकों को भिजवाया गया है। अब, रविवार को इनका वितरण पार्टियों के लिए तय किए गए रवानगी स्थल से किया जाएगा। इसके बाद ही पार्टी को पता चलेगा कि उसे किस मतदान केंद्र पर चुनाव कराना होगा। चुनाव प्रेक्षक ने परखे इंतजाम

जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए तैनात किए गए प्रेक्षक ने शनिवार को चुनावी तैयारियों को परखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। वह मैनपुरी ब्लाक और पुलिस लाइन भी गए, जहां इंतजामों को देखा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को होने वाले पंचायत चुनावों पर निगाह रखने के लिए उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अनिल कुमार यादव को बतौर प्रेक्षक नियुक्त किया है। बीते दिन आए प्रेक्षक ने शनिवार को चुनाव से जुड़ी तैयारियों को परखा। डीएम महेंद्र बहादुर और सीडीओ ईशा प्रिया से अब तक किए गए इंतजामों की जानकारी ली।

शनिवार सुबह वह मैनपुरी ब्लाक भी पहुंचे, जहां मतदान से संबंधित सामग्री तैयार होने का काम भी देखा और जरूरी निर्देश देकर मतदान से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसे बाद उन्होंने पुलिस लाइन जाकर इंतजामों को परखा और अधिकारियों से जुटाए गए संसाधनों की जानकारी ली। वीसी में शामिल हुए प्रेक्षक

शनिवार शाम को एनआइसी में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक और डीएम, सीडीओ से वीडियो क्रांफेसिग के जरिये तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने उनको चुनाव के लिए इंतजामों से वाफिक कराया।

chat bot
आपका साथी