इस बार प्लाटिक फ्री होगी दीपावली

इस बार पर्यावरण संरक्षण को अलख जगेगी संकल्प लेकर प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाई जाएगी। शिक्षण संस्थाओं के साथ ग्राम पंचायतों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा स्वयंसेवी संगठन भी सहभागिता करेंगे। गांवों को प्लास्टिक मुक्त करने को पहल होगी। अभियान चलाकर सिगल यूज प्लास्टिक को बटोरा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:15 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:15 AM (IST)
इस बार प्लाटिक फ्री होगी दीपावली
इस बार प्लाटिक फ्री होगी दीपावली

जासं, मैनपुरी: इस बार पर्यावरण संरक्षण को अलख जगेगी, संकल्प लेकर प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाई जाएगी। शिक्षण संस्थाओं के साथ ग्राम पंचायतों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, स्वयंसेवी संगठन भी सहभागिता करेंगे। गांवों को प्लास्टिक मुक्त करने को पहल होगी। अभियान चलाकर सिगल यूज प्लास्टिक को बटोरा जाएगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में डिस्पोजल प्लास्टिक का एकत्रीकरण करने का काम होगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान और सचिव नोडल अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायत सचिव एकत्र प्लास्टिक का विवरण रखेंगे। जिला पंचायत राज विभाग के अनुसार, गांव-गांव एक बार में प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक को एकत्र करने का काम चल रहा है। गांवों में जमा की जा रही ऐसी प्लास्टिक को जल्द ही ब्लाक स्तर रखा जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि प्लास्टिक फ्री दीपावली अभियान में पंचायत राज विभाग के अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य आदि विभाग सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों गांवों में कई अभियान चल रहे हैं। स्वच्छता के काम भी किए जा रहे हैं। अब प्लास्टिक मुक्तीकरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों को इसके इस्तेमाल से रोकने को प्रेरित किया जाएगा। खेती और पर्यावरण को हो रहे नुकसान की बातें बताई जाएंगी। 549 पंचायतों में इसे चलाने की योजना बनाई है।

यह करना होगा-

-सार्वजनिक कार्यक्रम और त्योहार में एकल प्लास्टिक वस्तु, कटलरी पानी की बोतल, रेपर, कंटेनर पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा करना।

-सार्वजनिक कार्यक्रम, त्योहार में प्लास्टिक के कंटेनर, बर्तन का वैकल्पिक विकल्प देना, बर्तन भंडार, झोला भंडार बनाना और उसके लिए प्रोत्साहित करना।

chat bot
आपका साथी