किरन सौजिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दम

जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकेडमी के तीन विद्यार्थी पहले और दूसरे स्थान पर रहे जबकि आठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन पर कालेज प्रबंधन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 04:40 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 04:40 AM (IST)
किरन सौजिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दम
किरन सौजिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दम

जासं, मैनपुरी: जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकेडमी के तीन विद्यार्थी पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन पर कालेज प्रबंधन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

दो दिनी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए डा. किरन सौजिया एकेडमी के 14 विद्यार्थियों ने पुरस्कार हासिल किए। विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर रविवार को एकेडमी में विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए एकेडमी के चेयरमैन डा. अशोक यादव ने कहा कि ऐसे ही प्रदर्शन से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। यहीं खिलाड़ी जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकाते हैं। डा. किरन सौजिया ने खिलाड़ियों की जीत में कोच आकाश बसावे का महत्वपूर्ण योगदान बताया।

-

इन खिलाड़ियों ने चमकाया नाम-

अंडर 14 बाल थ्रो और 60 मीटर दौड़ में अंजली गुप्ता, अंडर 16 गोला फेंक में आशीष और अंडर 14 की 60 मीटर दौड़ में सुमित यादव प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 18 की 100 मीटर दौड़ में विद्यांशु अशोक, अंडर 14 की 60 मीटर दौड़ में प्रियांशु यादव और अंडर 18 शाटपुट में शालिनी, अंडर 14 भाला फेंक में दशमेश द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 16 की 100 मीटर दौड़ में खुशी यादव, अंडर 14 लंबीकूद में प्रियांशी यादव, अंडर 18 की 100 मीटर दौड़ में शालिनी, अंडर 14 की 600 मीटर दौड़ में दित्या यादव, अंडर 18 लंबीकूद में रिषी, अंडर 16 की 400 मीटर दौड़ में आदित्य यादव, अंडर 18 लंबीकूद में शिवानी, अंडर 14 की 600 मीटर दौड़ में प्रियांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी