अवध नगर का पार्क बना स्वच्छता का नजीर

सिर्फ कचरे के ढेर से परेशान हैं लोग, वार्ड में नहीं रखे कूड़ेदान।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:51 PM (IST)
अवध नगर का पार्क बना स्वच्छता का नजीर
अवध नगर का पार्क बना स्वच्छता का नजीर

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। नगर पालिका का वार्ड नंबर 21, अवध नगर। दूसरे वार्डाें के जिम्मेदारों को आइना दिखा रहा है। वार्ड के बीचों-बीच बना पार्क नजीर पेश कर रहा है। लेकिन, कूड़ा निस्तारण के अधूरे इंतजाम से लोग परेशान हैं।

शहर के स्टेशन रोड पर बने वार्ड अवध नगर में सबसे बड़ी समस्या कचरे की है। पूरे वार्ड में पालिका प्रशासन द्वारा सिर्फ चार कूडे़दान ही रखवाए गए थे। ऐसे में एक बड़ी आबादी को प्लॉटों के अलावा सड़कों के किनारे ही कचरा फेंकना पड़ रहा है। सफाई कर्मी भी बेपरवाह बने हुए हैं। समय पर कूडे़ का निस्तारण न होने की वजह से लोगों को गंदगी के बीच से ही आवागमन करना पड़ता है। एक ओर जहां लोग गंदगी से परेशान हैं, वहीं दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर खुश हैं। आवारा जानवरों पर नहीं लगी रोक: वार्ड में आवारा जानवरों का आतंक है। तमाम व्यवस्थाओं पर सूकरों की चहलकदमी पलीता लगाती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इन्हें पकड़वाने के प्रबंध नहीं कराए गए।

chat bot
आपका साथी