बाल विज्ञानियों के आविष्कारों ने कर दिया हैरान

जीआइसी में हुई जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी, लगाए गए 30 मॉडल, सुदिती और नेशनल इंटर कॉलेज करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिभाग।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST)
बाल विज्ञानियों के आविष्कारों ने कर दिया हैरान
बाल विज्ञानियों के आविष्कारों ने कर दिया हैरान

मैनपुरी, जागरण संवाददाता : शहर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी मंगलवार को आयोजित की गई। 30 अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी सोच को साकार रूप देकर मॉडल बनाए। हर मॉडल ने निरीक्षकों को हैरान कर दिया। किसी ने विद्युत संरक्षण की परिकल्पना को साकार किया तो कोई सुरक्षात्मक उपकरण बनाकर पहुंचा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार ¨सह और डीआइओएस सर्वेश कुमार ने शिक्षकों के साथ बच्चों के मॉडलों को समझा। सुदिती ग्लोबल एकेडमी और नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए दो मॉडलों को राज्य स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। बाकी सर्वश्रेष्ठ दस मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खूब सराहा गया सुदिती का स्पाई वैन मॉडल: सुदिती ग्लोबल एकेडमी की कक्षा 10 के छात्र जय ¨सह और रितिक यादव द्वारा बनाई गई स्पाई वैन खूब सराही गई। छात्रों का कहना है कि घर की बेकार वस्तुओं और कुछ गैजेट को जोड़कर उन्होंने एक वैन तैयार की है। इसमें छोटे कैमरे को ब्लूटूथ डिवाइस से जोड़ा गया है। कैमरा लगी यह वैन पूरी तरह से मानवरहित होगी। शुरुआत में इसकी रेंज 40 से 50 मीटर ही है। दूसरे मोबाइल फोन को ब्लूटूथ से जोड़कर हालातों को लाइव देखा जा सकता है। कांच के टुकड़ों से बनेगी बिजली: राजकीय इंटर कॉलेज भोगांव के कक्षा 10 के विद्यार्थी यश और शिवम के ऊष्मा परिवर्तक ने भी निरीक्षकों को अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि कांच के टुकड़ों से बिजली पैदा हो सकती है। इसमें कांच के टुकड़ों को हीट कलेक्टर से जोड़ा गया है। सूर्य की रोशनी को सीसे परावर्तित कर हीट कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। इस प्रकार से बिजली पैदा करके सीमित संसाधनों को बचाने के साथ पर्यावरण प्रदूषण को भी रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी