जादू की लड़ी से झिलमिल होंगे आशियाने

इस बार दीपावली पर मकान और प्रतिष्ठान जादू की लड़ी (झालर) से झिलमिल होंगे। बाजार में दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम किस्म की रंगीन लाइटें आई हैं। दुकानों पर सजी ये रंगीन लाइटें अब ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। देसी झालर भी पसंद की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:15 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:15 AM (IST)
जादू की लड़ी से झिलमिल होंगे आशियाने
जादू की लड़ी से झिलमिल होंगे आशियाने

जासं, मैनपुरी: इस बार दीपावली पर मकान और प्रतिष्ठान जादू की लड़ी (झालर) से झिलमिल होंगे। बाजार में दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम किस्म की रंगीन लाइटें आई हैं। दुकानों पर सजी ये रंगीन लाइटें अब ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। देसी झालर भी पसंद की जा रही हैं।

दीपावली पर घर और प्रतिष्ठान को सजाने की चाहत हर किसी की होती है। इस बार दीपावली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम किस्म की रंगीन लाइटें बाजार में बिक्री को उपलब्ध हैं। क्रिस्टल मल्टी कलर की झालर ग्राहकों की खास पसंद बन रही हैं। झालर के अलावा रंगीन बल्ब और दूसरा सामान भी दुकानों पर सजा है। डिस्पले बोर्ड भी बाजार में खास लाइटों में बिक्री को सजाए गए हैं। लेजर लाइट खास पसंद

इस त्योहार पर लेजर लाइट भी खूब पसंद की जा रही है। 450 रुपये में सादा और 550 रुपये में डिजायनदार लेजर लाइट बिक्री को उपलब्ध है।

सामान्य झालर भी लुभाएंगी

इस बार बाजार में 180 बल्ब की झालर 380 रुपये में और 150 बल्ब की 50 मीटर लंबी झालर 280 रुपये में उपलब्ध है। शहर की न्यू सीताराम मार्केट में कुमार इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर हरेंद्र कुमार ने बताया कि झालर का सादा पट्टा 400 रुपये और 50 बल्व वाली 15 मीटर लंबी किस्टल मल्टी कलर झालर 130 रुपये में उपलब्ध है।

ये भी हैं खास

इस बार बाजार में 16 बल्ब की एलईडी झालर पांच डिजाइन में है। 120 रुपये की कीमत वाली झालर जापान की बनी है। कचहरी रोड स्थित दुकान के संचालक ईशांत जैन ने बताया कि इस बार चाइना की जगह जापान का माल बिक्री को आया है, देसी उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

बढ़ गई महंगाई

घर को रोशनी से चमकाने वाले उत्पाद इस बार महंगे हो गए हैं। बड़े पीस पर 20 से 30 रुपये और छोटे पीस पर 10 से 20 रुपये की महंगा है। एलईडी झालर ज्यादा महंगी हो गई हैं। वहीं, कारोबारियों को दीपावली से कुछ दिन पहले बाजार चलने की उम्मीद है, माल भी इस बार कम उठाया गया है।

chat bot
आपका साथी