बंटू और सुभाष के सिर सजा प्रधानी का ताज

छह ब्लाकों में दो प्रधान एक बीडीसी और 191 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना पूरी हुई। घिरोर में बीडीसी के खाली पद पर अंशू देवी 362 वोट से विजयी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:44 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:44 AM (IST)
बंटू और सुभाष के सिर सजा प्रधानी का ताज
बंटू और सुभाष के सिर सजा प्रधानी का ताज

जागरण टीम, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना सोमवार को सभी छह ब्लाकों में शांति से पूरी हो गई। घिरोर की ग्राम पंचायत नसीरपुर के प्रधान पद पर बंटू और कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर के प्रधान पद पर सुभाष को विजयी घोषित किया गया। वहीं, बीडीसी और 191 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर भी दावेदारों ने जीत हासिल की।

जिले में 12 जून को त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त दो ग्राम प्रधान, एक बीडीसी सदस्य और 191 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को 194 पदों के मतों की गिनती का काम मैनपुरी, घिरोर, करहल, जागीर, किशनी और कुरावली में पुलिस के सख्त इंतजामों के बीच हुआ। सीडीओ ईशा प्रिया, एएसपी मधुबन कुमार सिंह और अन्य अफसरों ने घिरोर ब्लाक में मतगणना का काम देखा।

मैनपुरी ब्लाक में 16 ग्राम पंचायत सदस्य जीते

मैनपुरी ब्लाक में भाऊपुर, रठेरा, सिरौलिया और औडन्य पडरिया ग्राम पंचायतों के 16 वार्डों के सदस्यों के मतों की गिनती का काम हुआ। आरओ डा. गगनदीप सिंह की मौजूदगी में एआरओ विवेक पाठक, विजय सिंह और रामकिशोर ने इसे पूरा कराया। एडीओ प्रशांत कुमार ने जीते ग्राम सदस्यों के नाम घोषित किए।

घिरोर में अंशू देवी बनीं बीडीसी सदस्य

घिरोर ब्लाक में एसडीएम अनिल कुमार कटियार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव, बीडीओ जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी पहलवान सिंह की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले बीडीसी वार्ड-83 की गणना हुई, जिसमें अंशू देवी पत्नी बलराम ने ललिता को हराया। दूसरे चक्र में नसीरपुर से प्रधान पद के लिए बंटू पुत्र स्व. सत्यभान सिंह चौहान ने 945 मत पाकर पीनाक्षी चौहान को 298 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत ओय के पांच सदस्यों की भी मतगणना हुई। आरओ डा. मनोज कुमार और एआरओ दाताराम की निगरानी में मतगणना का काम हुआ। वहीं, मतगणना पर्यवेक्षक प्रांजल गुप्ता, अनूप भदौरिया के मतगणना ड्यूटी पर नही पहुंचने पर जवाब मांगा जा रहा है। करहल में एक ही सदस्य को मिले सभी वोट

करहल ब्लाक की चार ग्राम पंचायतों में 21 ग्राम पंचायत सदस्यों के मतदान हुआ था। ग्राम पंचायत कुतुबपुर बुजुर्ग में केवल सात मतदाता होने से सोनी और सरला देवी के बीच कड़ा मुकाबला था। मतगणना में सोनी सभी सात वोट लेकर जीत गईं। ग्राम पंचायत पतारा में सदस्य पद के लिए संगीता देवी ने शांति देवी को तीन वोट से हरा दिया। मतगणना के दौरान एसडीएम रतन कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, एसएचओ करहल शिव कुमार सिंह चौहान, एसएचओ कुर्रा रामआक यादव, एडीओ पंचायत राजीव कुमार मौजूद रहे। जागीर में हुई 33 ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना

जागीर ब्लाक में एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, आरओ दुर्विजय सिंह की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। 13 असंगठित ग्राम पंचायतों के 33 सदस्य इस दौरान निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत कुसमा खेड़ा में वार्ड नंबर चार से प्रत्याशी रमेश चंद्र सक्सेना ने आरओ से शिकायत की कि गिनती में गड़बड़ हुई है। दोबारा गणना कराई तो धनीराम तीन वोट से विजयी रहे। इस दौरान सुनील मिश्रा एडीओ पंचायत, विकास सक्सेना, राजीव गुप्ता, रोहित जौहरी, सुग्रीव यादव, मुरारी लाल, नेहा, कामना यादव, लाला पांडेय आदि कर्मी मौजूद थे। नगला ऊसर के प्रधान बने सुभाष

कुरावली ब्लाक की ग्रामसभा नगला ऊसर की नव निर्वाचित प्रधान पिकी देवी की शपथ ग्रहण से पहले ही मौत होने के कारण उप चुनाव कराया गया था। इसके अलावा सात ग्राम पंचायत के 64 वार्डों के सदस्य पद के भी वोट डाले गए। मतगणना के अंत में नगला ऊसर प्रधान पद पर सुभाष चंद को विजयी घोषित किया गया। आरओ अरविद कुमार ने जीते प्रधान और वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र बांटे।

मतदाताओें ने जताया भरोसा

घिरोर की ग्राम सभा नसीरपुर के प्रधान पर सत्यभान सिंह चौहान जीते थे, शपथ से पहले उनकी मौत हो गई। वहीं, कुरावली की ग्राम सभा नगला ऊसर के प्रधान पद पर पिकी की जीत हुई थी, इनकी परिणाम जारी होने वाले दिन मृत्यु हो गई थी। इनकी मौत के बाद हुए उपचुनाव में मृतक के स्वजन भी मैदान में उतरे थे। परिणाम में पिकी के पति और सत्यभान के पुत्र को प्रधान बनाकर मतदाताओं ने सहानुभूति जताई।

-

किशनी में 42 ग्राम पंचायत सदस्य हुए निर्वाचित

किशनी ब्लाक में 15 ग्राम सभाओं के वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती का काम एसडीएम, सीओ और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान 15 ग्राम सभाओं के विजयी 42 ग्राम सदस्यों को आरओ दिलीप राठौर ने प्रमाण पत्र सौंपे।

chat bot
आपका साथी