बुखार और डेंगू से बिगड़े हालात, फुल हुआ अस्पताल

जिले में बुखार और डेंगू से हालात बिगड़ने लगे हैं। अस्पताल में बेड फुल हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेत्र विभाग और बर्न वार्ड में भी उन्हें भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन प्राइवेट जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीजों को डेंगू का उपचार दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:41 AM (IST)
बुखार और डेंगू से बिगड़े हालात, फुल हुआ अस्पताल
बुखार और डेंगू से बिगड़े हालात, फुल हुआ अस्पताल

जासं, मैनपुरी : जिले में बुखार और डेंगू से हालात बिगड़ने लगे हैं। अस्पताल में बेड फुल हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेत्र विभाग और बर्न वार्ड में भी उन्हें भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन प्राइवेट जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीजों को डेंगू का उपचार दे रहा है।

बुखार से पहले ही स्थितियां खराब थीं। अब, डेंगू का कहर भी शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। ज्यादातर बुखार की समस्या से परेशान होकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में स्थितियां विषम हैं। कार्डियोलाजी में बनाए गए डेंगू वार्ड में सभी बेड फुल हो गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब नेत्र रोग विभाग और बर्न यूनिट के कक्ष में बेड बढ़ाए हैं।

इसके अलावा इनडोर के ऊपरी भवन में बनाए गए वार्डो में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। स्थितियां बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन अब भी यही कह रहा है कि उनके यहां डेंगू के सिर्फ पांच मरीज ही हैं। बाकी सभी सामान्य बुखार से पीड़ित हैं। जबकि, भर्ती सभी मरीजों को उनकी प्राइवेट डेंगू रिपोर्ट के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। कोई रोकटोक नहीं

जिन वार्डों में बुखार और डेंगू के मरीज भर्ती हैं, वहां आवाजाही पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। स्वजन के अलावा अन्य लोगों की भीड़ वार्डों में बनी हुई है। ऐसे में संक्रमण के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। जो भी मरीज आ रहे हैं, उन सभी को भर्ती रखकर उपचार दिया जा रहा है। सभी स्वस्थ होकर जा रहे हैं। स्वजन से अपील की जा रही है कि वे व्यवस्था बाधित न करें।

डा. अरविद कुमार गर्ग, सीएमएस, जिला अस्पताल।

chat bot
आपका साथी