युवती ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

कांशीराम कालोनी निवासी एक युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। कमरे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:46 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:46 AM (IST)
युवती ने की फंदा लगाकर खुदकुशी
युवती ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

जासं, मैनपुरी: कांशीराम कालोनी निवासी एक युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित काशीराम कालोनी नगला कीरत निवासी खुशबू के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां सरोज कुमारी के साथ रहतीं थी। मंगलवार शाम सरोज कुमारी मुहल्ले में गई थी। कुछ देर बाद लौटी तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। उन्होंने खुशबू को कई आवाजें दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी प्रकार दरवाजा खोला गया तो अंदर खुशबू का शव फंदे पर झूलता मिला। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया खुदकुशी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चल सकेगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जनता से संवाद कर जुटाएं अपराधियों की जानकारी: जनता के सहयोग से अपराधियों की जानकारी जुटाना आसान हो जाता है। सभी पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र के निवासियों से संपर्क रखे। ताकि अपराधियों की जानकारी जुटा कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। ये निर्देश एसपी अशोक कुमार राय ने थाना किशनी के निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिए।

सोमवार देर शाम थाना किशनी पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद वहां की साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। सभी उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण का आदेश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए उनके बारे में जानकारी जुटाना जरूरी है। जनता के साथ ही क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी सदस्यों से संपर्क रखा जाए। इस दौरान सीओ भोगांव अमर बहादुर, एसओ किशनी अजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी