मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाक और बैंककर्मी

मैनपुरी जासं मांगों को लेकर बैंक और डाककर्मी हड़ताल पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:50 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:50 AM (IST)
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाक और बैंककर्मी
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाक और बैंककर्मी

मैनपुरी, जासं: मांगों को लेकर बैंक और डाककर्मी हड़ताल पर रहे। मांगों को लेकर हुंकार भरी गई तो केंद्र सरकार को भी चेतावनी दी गई। कर्मचारियों की हड़ताल से काम भी प्रभावित हुआ।

गुरुवार को समूचे जिले के डाककर्मी मांगों को लेकर मुख्य डाकघर परिसर में एकत्र हुए। केंद्र सरकार की मनमानी नीतियों का विरोध करने और अपनी मांगों को लेकर जमा हुए डाककर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने केंद्र सरकार से नेशनल पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान महंगाई भत्ता देने और आठवां वेतन आयोग गठित करने की मांग उठाई। डाकघरों के महासंघों के आह्वान पर हुई एक दिन की राष्ट्रीय हड़ताल से सभी डाकघरों में काम-काज प्रभावित हुआ। कुरावली डाकघर रहा बंद

गुरुवार को डाक कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान डाकघर बंद कर दिया। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा के जीटी रोड स्थित उपडाकघर और गल्ला मंडी स्थित उपडाकघर में डाक कर्मी नहीं पहुंचे। दोनों ही स्थानों पर ताला लगा रहा। सुबह 10 बजे पहुंचे उपभोक्ता दोपहर 12 बजे तक डाकघर खुलने के इंतजार में खड़े रहे। जानकारी के बाद मायूस होकर लौट गए। बैंकों में भी न हो सका काम

जासं, मैनपुरी: निजीकरण के विरोध में गुरुवार को बैंकों के कैशियर और मजदूर वर्ग से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे लेन-देन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीयकृत बैंकों में निजीकरण के विरोध में हड़ताल रही। स्टेट बैंक इस आंदोलन में शामिल नही हुआ। एक दिनी हड़ताल के दौरान बैंक शाखाएं तो खुली, लेकिन काम काज नही हुआ। इससे खातेदार परेशान नजर आए। वहीं, लेनदेन न होने से व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, करहल में संचालित इंडियन बैंक में कार्यरत कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। ऐसे कर्मचारियों में कैशियर महाराज सिंह कैशियर, चपरासी बृजेश कुमार शामिल रहे। इससे भी बैंक का काम प्रभावित रहा। प्रबंधक हर्षित अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों के गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर होने की वजह से बैंक का लेन-देन का काम प्रभावित हुआ है, बाकी अन्य कर्मचारी बैंक में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी